Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 21 April, 2026 • 06:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फ्लैट में चला रहा था सेक्स रैकेट, संचालक और एक युवती गिरफ्तार
झारखंड

फ्लैट में चला रहा था सेक्स रैकेट, संचालक और एक युवती गिरफ्तार

October 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची– सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को हनुमान नगर स्थित वातसायन अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक का नाम रवि पासवान है. वह मूल रूप से हजारीबाग के लाठे का रहनेवाला है. वह गिरोह का संचालक भी है. युवती पश्चिम बंगाल की रहनेवाली है.

पुलिस ने फ्लैट की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान के साथ शराब की बोतल और सिगरेट के डिब्बे बरामद किये हैं. रवि पासवान ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार कर ली है. वहीं, युवती का कहना है कि वह करीब चार साल से इस पेशे में है. उसने यह भी बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने छोड़ दिया था. परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी. इस वजह से वह इस पेशे में उतर आयी.

Advertisement Advertisement

रवि पासवान का कहना है कि वह एक नेटवर्क कंपनी में काम करता है. वह अधिक रुपये कमाने की चाह में इस पेशे से उतर आया. पुलिस के अनुसार, रवि पासवान ने हाल ही में जमशेदपुर में रहनेवाले एक व्यक्ति से तीन रूम का फ्लैट 12 हजार रुपये के किराये पर लिया था. वह सेक्स रैकेट चलाने के लिए तीन युवतियों को फ्लैट में रखता था. उसके साथ दो युवक एजेंट के रूप में काम करते थे.

एक युवती सोमवार को और एक युवती मंगलवार को बाहर निकल चुकी थी. इसलिए दोनों छापेमारी के दौरान नहीं मिले. दो एजेंट की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. पुलिस के अनुसार, रवि खुद कस्टमर से मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें फ्लैट बुलाता था. युवतियों को बाहर किसी स्थान तक पहुंचाने का काम रवि के एजेंट करते थे.

बताया जाता है कि रवि व्हाट्सऐप के जरिये कस्टमर को युवतियों की फोटो भेजता था. इसके बाद उनसे एक तय रकम लेकर युवती उपलब्ध कराता था. इस काम में कस्टमर से मिले रुपये में सबसे अधिक हिस्सा युवती और रवि का रहता था. एजेंट को कमीशन का भुगतान किया जाता था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी : रामेश्वर उरांव
Next Article युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलना चाहिए : अमित शाह

Related Posts

झारखंड

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026
Headlines

इंतजार खत्म, जस्टिस गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त की शपथ

April 21, 2026
Headlines

ममता के प्रचार में हेमंत की एंट्री पर कांग्रेस का साफ जवाब… जानें क्या

April 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026

इंतजार खत्म, जस्टिस गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त की शपथ

April 21, 2026

चावल में बार-बार लग रहे हैं घुन और कीड़े? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

April 21, 2026

‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी

April 21, 2026

ममता के प्रचार में हेमंत की एंट्री पर कांग्रेस का साफ जवाब… जानें क्या

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.