Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उदित नारायण को फोन पर मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, पुलिस ने शुरू की जांच
अन्य खबरें

उदित नारायण को फोन पर मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, पुलिस ने शुरू की जांच

July 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बॉलीवुड डेस्क. उदित नारायण को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। सिंगर को लगातार दो हफ्तों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। धमकियों से परेशान उदित ने पुलिस से मदद मांगी है। अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक उदित ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज किए बिना ही पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने उस नंबर को ट्रेस कर लिया है जिससे सिंगर को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। ये धमकी भरे फोन बिहार के नंबर से किए जा रहे हैं। पुलिस ने अपनी एक टीम बिहार के लिए रवाना कर दी है।

गालियों के साथ आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

पुलिस अधिकारी भरत गायकवाड़ ने बताया- उदित नरायण को संदिग्ध नंबर से दो हफ्ते में 3-4 बार फोन किया गया। आरोपी का नाम लक्ष्मण है। उसने फोन कर सिंगर को गालियां और धमकी दी। लेकिन पैसों की कोई मांग नहीं की। हम मामले की जांच कर रहे हैं। सिंगर के अंधेरी स्थित घर के बाहर भी हमने पुलिस की एक टीम तैनात कर दी है। वहीं एक टीम बिहार भी भेजी है।

3 बार आया धमकी भरा फोन

आगे अधिकारी ने बताया कि उदित को पहला फोन तकरीबन एक महीने पहले किया गया था। इसके बाद दूसरा फोन उन्हें 17 जुलाई और तीसरा फोन 23 जुलाई को आया था। उदित जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसका गार्ड बिहार का है और कुछ वक्त पहले जब वो अपने घर बिहार जा रहा था तो रास्ते में उसका फोन चोरी हो गया था तो कयास लगाए जा रहे है कि उसी फोन से उदित को ये फोन आ रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमलाइका अरोड़ा को मिला धोखा, इस हीरो ने कहा ‘बहन जी’
Next Article वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले कोहली ने कहा- टूर्नामेंट में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.