Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकता है राष्ट्र सेवा: विनोद सोनकर
झारखंड

भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकता है राष्ट्र सेवा: विनोद सोनकर

August 9, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला स्तरीय स्वास्थ स्वयंसेवक प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय श्री विनोद सोनकर जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के ज़रिये भाजपा देश की सेवा के लिए भारत के 2 लाख गांवों में 4 लाख स्वयंसेवकों को जोड़ेगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के टीकाकरण अभियान व स्वच्छता अभियान की पुरज़ोर तारीफ़ करते हुए इन्हें कोरोना से लड़ने में सबसे मददगार उपाय बताया। माननीय प्रधानमंत्री ने देश की स्वास्थ्य की आधारभूत संरचना को मज़बूत बनाने की पहल की और उनके कुशल नेतृत्व का यह परिणाम है कि 9 महीने में कोरोना से लड़ने के लिए देश को दो-दो स्वेदशी वैक्सीन मिली। कोरोना के पहली व दूसरी लहर में सेवा ही संगठन अभियान के ज़रिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की चिंता किये बग़ैर भारतवासियों की रक्षा की जबकि इस दौरान विपक्षी दलों के नेता घरों में क़ैद थे।

सोनकर ने इस दौरान कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान को लेकर स्वयंसेवको को प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण की अहमियत बताते हुए इस अभियान को सफल बनाने के सेवाभाव से इस काम को करने की अपील की। कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक चिकित्सक की भूमिका में नहीं है बल्कि लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक करने वाले व सलाहकार की भूमिका में हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा की वैक्सीन बताते हुए लोगों के बीच भ्रम फैलाया जिसके कारण कई लोग टीका लगवाने से परहेज़ करने लगे। उन्होंने धारा 370 व राममंदिर निर्माण जैसे मसलों को मोदी सरकार का साहसिक निर्णय बताते हुए कार्यकर्त्ताओं से संवाद किया।

स्वास्थ्य स्वयंसेवक एक नई इतिहास लिखेंगे: बाबूलाल मरांडी

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रथम मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने मज़बूती से कोरोना से सफल लड़ाई लड़ी है। स्वच्छता अभियान, सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा में तत्पर रहे। इसी तरह स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के माध्यम से ज़िला स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर लोगों की सेवा में उपस्थित रहेंगे। स्वदेशी टीका बनाने व विश्व की सबसे बड़ी टीकाकरण को लेकर भी उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यपद्धति की सराहना की। साथ ही उपस्थित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को कोरोना के विभीषका से बचने के लिए जागरूकता की ज़रूरत पर बल दिया।

गांव – गांव तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा: धर्मपाल सिंह

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को पवित्र कार्य बताते कहा कि झारखण्ड में इस अभियान की सफलता ज़िला स्वास्थ्य स्वयंसेवक व ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के कंधों पर है। 16 अगस्त तक प्रत्येक ज़िलों में जबकि 31 अगस्त तक मण्डलों व
ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना है। इस अभियान से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं में सक्रियता व संवेदनशीलता का भाव भरा हुआ है। उन्होंने इस अभियान को देश का सबसे बड़ा अभियान बताया। उन्होंने दिशानिर्देश देते हुए कहा कि कोई भी गाँव मे स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को जोड़ना नहीं छूटना इस टोली का उत्तरदायित्व है।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए अभियान की प्रदेश संयोजिका सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने कहा कि 28 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत की गई। झारखण्ड के प्रत्येक गाँव में भाजपा एक महिला स्वास्थ्य स्वयंसेवक व एक पुरुष स्वयंसेवक को प्रशिक्षित करेगी

वहीं प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रदेश महामंत्री डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक के उद्देश्य व उनसे संगठन की क्या अपेक्षा है, स्वास्थ्य स्वयंसेवक के कार्य विषयों पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने भारत व झारखण्ड में कोरोना की स्तिथि पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस बार हेल्थ वालंटियर्स को घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य की स्थिति जांचनी हैं।

इससे पूर्व प्रशिक्षण का उद्घाटन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर तथा सामूहिक वन्दे मातरम् गायन से हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अन्तर्गत झारखण्ड भाजपा के ज़िला स्तरीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम के प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री विनोद सोनकर जी, झारखण्ड भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी, संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी, अभियान की प्रदेश संयोजिका श्रीमती गंगोत्री कुजूर जी व प्रदेश महामंत्री डॉक्टर प्रदीप वर्मा जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को

प्रदेश टोली के चिकित्सक सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ रूबी, विवेक विकास और कुमार पाठक ने भी संबोधित किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान की 9वीं किस्त जारी की, 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सीधे भेजी गयी
Next Article बच्चों के बीच की लड़ाई सुलझाने आए दो पक्षों में हुई मारपीट, 58 वर्ष के बुजुर्ग की पीटकर की हत्या; एक घायल

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.