WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हिंदी-मराठी के नामचीन अभिनेता श्रेयस तलपड़े ‘पोस्टर बॉयज’ के बाद अपनी दूसरी निर्देशकीय फिल्म ‘सरकार सेवा में’ लेकर आ रहे हैं।
समाज को संदेश देने वाली सच्ची घटना पर आधारित यूपी के बैकड्रॉप पर लिखी गई यह कॉमेडी फिल्म होगी।पिछले दिनों मुंबई में फिल्म के पोस्टर को लॉन्च करते हुए श्रेयस ने अपने प्रोड्यूसर्स के बारे में बताया। हरिहरन जे अय्यर की ‘सैश वेंचर सॉल्यूशन ‘और राज भट्टाचार्य की ‘ओम साई राज फिल्म्स’ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहें हैं।
यूपी के एक गांव में पूरी फिल्म को एक शेड्यूल में शूट किया जाएगा। इस फिल्म में चेतना पांडेय और निखिल मेहता की नवोदित जोड़ी के साथ श्रेयस तलपड़े, सुधीर पांडेय, श्रद्धा जैसवाल, अनिल चरणजीत, बृजेन्द्र काला भी नजर आएंगे।


