Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 02:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, घाटों की साफ सफाई जोरों पर
झारखंड

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, घाटों की साफ सफाई जोरों पर

October 31, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोडरमा। जिले के विभिन्न भागों में नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व गुरूवार को शुरू हो गया। लोक आस्था का महापर्व छठ के प्रथम दिन व्रतधारियों ने प्रातः काल नदियों, तालाबों व घरों में स्नान कर भगवान सूर्य का ध्यान कर पूजा अर्चना की और छठ व्रत करने की शक्ति की कामना सूर्य देवता से की। शुक्रवार को खरना है और शनिवार को व्रतधारी अस्ताचलगामी जबकि रविवार की सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ को लेकर पूरा शहर और आसपास का इलाका छठमय हो गया है। शहर की गलियों में छठी मईया के गूंज रहे हैं।
लोक आस्था के इस महापर्व में पूजा अर्चना के बाद व्रतधारियों ने चावल, दाल, कद्दू की सब्जी तैयार की और भगवान को अर्पित करने के बाद खुद इसे ग्रहण किया। इसके बाद प्रसाद के रूप में घर के अन्य सदस्यों ने भी इसे ग्रहण किया।
छठ को लेकर बाजारों में रौनक
छठ महापर्व को लेकर छठव्रतियों ने काफी खरीदारी की। झुमरीतिलैया झंडा चौक, डोमचांच और कोडरमा बाजार में खरीददारी करते हुए लोग नजर आये। बाजार की चहल पहल देखने लायक थी। सुपों की कीमत 80 रूपये से लेकर 100 और खोंचा 120 से 170 रूपये में बिक रहे थे। इसके अलावा पीतल के सुप भी इस बार बाजारों में काफी बिके, जिसकी कीमत 300 रूपये से लेकर 600 रूपये तक थी। कद्दू 40 रूपये से लेकर 80 रूपये पीस तक बिके।
घाटों की सफाई का सिलसिला जारी रहा
छठ महापर्व को लेकर घाटों और तालाबों की सफाई सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने पहले ही ग्रामीण इलाके के कई घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई के निर्देश दिए तो वहीं डीसी रमेश घोलप, एसपी एम तमिल वाणन समेत अन्य अधिकारियों ने शहर के घाटों और तालाबों का निरीक्षण किया और सफाई के निर्देश दिये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘पोस्टर बॉयज’ हाजिर हो रहा है ‘सरकार की सेवा में’, पोस्टर का फर्स्ट लुक जारी
Next Article झारखंड में 5 चरण में विधानसभा चुनाव होंगे , 23 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

Related Posts

Headlines

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026
जामताड़ा

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026
Headlines

सच की तस्वीर बनी जीत का सबूत, झारखंड पुलिस ने नागपुर में मचाया धमाल

April 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026

“हम NGO नहीं, आंदोलन हैं”… आर्यमन फाउंडेशन ने छेड़ा बदलाव का अभियान

April 9, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.