WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को पटाखे रखने वाले एक घर में हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चे समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के अनुसार, काजीपाड़ा इलाके के दो लोगों शौकत और मुनव्वर के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है. पुलिस ने कहा कि वे पटाखे अपने घर में रखते हैं, लेकिन आज दुर्भाग्यवश पटाखों में आग लग गई। जिसमें मुनव्वर की पत्नी खुशनुमा (30) की मौत हो गई और उसकी सास नूरजहाँ और एक बच्चे घायल हो गए।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।

