Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 06:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » असम : मुख्यमंत्री ने पुष्कर महोत्सव का किया उद्घाटन
देश

असम : मुख्यमंत्री ने पुष्कर महोत्सव का किया उद्घाटन

November 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को ब्रह्मपुत्र पुष्कर और संस्कृत महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने असम के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में ब्रह्मपुत्र नद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

श्री महालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई के सहयोग से पूर्व तिरुपति श्री बालाजी समिति, गुवाहाटी ने राजधानी के भरलमुख में सोनाराम हाई स्कूल खेल मैदान में ब्रह्मपुत्र नद के किनारे इस महोत्सव का आयोजन किया है।

auto

मुख्यमंत्री ने कहा, ब्रह्मपुत्र हमारी संस्कृति, सभ्यता और ताकत है। इस त्योहार ने हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने का अवसर दिया है। यह उत्तर पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सेतु का काम करेगा। हमें पुष्कर महोत्सव के माध्यम से असम और पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाने के लिए यह अवसर लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के श्रद्धालु महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए राज्य का दौरा करने वाले अतिथि नहीं, बल्कि रिश्तेदार हैं। क्योंकि सभी लोग भारत की राष्ट्रीय पहचान से संबंधित हैं। सोनोवाल ने कहा कि पुष्कर महोत्सव देश के लोगों के बीच उत्साह की भावना को बढ़ावा देने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि यह मानवतावादी मूल्यों को पुनर्जीवित करेगा। साथ ही राज्य और क्षेत्र के पर्यटकों को आकर्षित करते हुए भूमि के संसाधनों और संभावनाओं की खोज में मदद करेगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि पुष्कर महोत्सव पांच से 16 नवम्बर तक 12 दिनों के लिए आयोजित हो रहा है। यह नदी उत्सव है जो भारत में 12 महत्वपूर्ण नदियों के किनारे आयोजित होता है। यह त्योहार प्रत्येक नदी के लिए हर 12 साल में एक बार होता है।इस दौरान ब्रह्मपुत्र नद में शाही स्नान, यज्ञ, आरती, पूजा-अर्चना और धर्म संसदों का आयोजन होगा। माना जा रहा है कि इस महोत्सव में देशभर से साधु-संत, धर्म के मर्मज्ञ और श्रद्धालु बडी संख्या में हिस्सा लेंगे।

प्रशासन ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी तरह के इंतजाम किए हैं। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। साथ ही आवाजाही के लिए भी परिवहन विभाग ने बेहतर इंतजाम किए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या के फैसले से पहले नेपाल के रास्ते से यूपी में घुसे सात आतंकी, अलर्ट जारी
Next Article ‘गोलमाल 3 ‘ ने पूरे किये नौ साल, अजय देवगन ने शेयर किया फनी वीडियो

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.