अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री की बैठक विकास आयुक्त के साथ टल सकती है।
दरअसल, पारा शिक्षकों की होनी वाली बैठक की खबर कुछ दिनों से सामने आ रही थी लेकिन बैठक ना होने के कारण बहुत से लोगों ने इसे जूठी खबर बताई। लेकिन इसकी वजह अब सामने आई है की विकास आयुक्त कुछ दिनों पहले ही दिल्ली चले गए थे जिसके कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई।
अब खबर यह आ रही है कि आज विकास आयुक्त वापस लौटें है लेकिन बैठक को टाला जा सकता है। कई जगह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कल यानि 17 अगस्त को ही मीटिंग हो सकती है लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। क्योंकि अभी तक किसी तरह की ऐसी कोई खबर नहीं आई है।
बैठक टालने की खबर इस लिए की जा रही है क्योंकि अभी तक सीएम हेमंत सोरेन से एक बैठक इस बारे में बाकी है। इसके बाद ही नियमावली पर खबर लगी है। अब देखना यह है कि पारा शिक्षकों को और कितना इंतेजार करना है।

