WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। कृषि कार्य को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से ऋण योजना के तहत लोन निर्गत कराने के लिए शिविर लगाकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड 04 दतिया के गांधी चौक में वार्ड पार्षद सोनामती देवी की अगुवाई में केसीसी लोन लेने के लिए कैंप लगाया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसामान्य सुयोग्य लाभुक जिनको केसीसी लोन लेना है वे आकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस लोन का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, 03 फ़ोटो, जमीन का रसीद, बैंक पासबुक का फोटो कॉपी आदि संलग्नित कर रहे हैं।
इस ऋण योजना के तहत पूंजीहिन किसान अपने कृषि कार्य से जीवन शैली को उत्कृष्ट बना सकते हैं। इस शिविर में सुपरवाइजर राजेश कुमार आदि अनेक लोगोें ने सहयोग किया।

