WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम बण्डासिंगा के राणा टोला में एक घर में चोरी का मामला सामने आया हैं। बताया जाता है की बीती रात को अज्ञात चोरों ने गृह मलिक नारायण राणा ,पिता स्व0 चमन राणा के घर से करीब 50हजार की जेवरात व 20हजार की नकदी के साथ साथ जमीन के कागजत समेत अन्य चीज ले कर रफूचक्कर हो गए। इस दौरान अपराधियों द्वारा आस पास के घरों को बाहर से दरवाजा बन्द कर घटना को अंजाम दिया गया। मकान मालिक गृह निर्माण को लेकर बगल के एक घर में सपरिवार सोया हुआ था। सुनसान घर को देखकर चोरों ने अपना हाथ साफ किया और कुछ सामान जिसमें बक्सा तथा कपड़ा भागते समय बगल के खेत में फेंक कर चले गए। घटना की सूचना मुखिया गुड्डी देवी को मिली। मुखिया ने पीड़ित परिवार के लिए प्रसाशन से मदद की गुहार लगाई हैं।


