WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 40 वर्षीय एक महिला ने अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पत्नी अंजू ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह शराब पीने के आदी अपने पति द्वारा बार-बार प्रताड़ित करने से तंग आ चुकी थी।
पुलिस ने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस ने कहा, यह घटना मंगलवार रात गढ़ी पुखता इलाके के भैंसवाल गांव में हुई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे कारवाई करी जाएगी।

