Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फोटोग्राफी में है करियर एक सबसे अच्छा विकल्प, जानिए क्या है आवश्यक योग्यता
Headlines

फोटोग्राफी में है करियर एक सबसे अच्छा विकल्प, जानिए क्या है आवश्यक योग्यता

August 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। फोटोग्राफी, आज लोगों में सबसे ज्यादा पसंद किया जानेवाला शौक बन चुका है. आये दिन अपडेट होती टेक्नोलॉजी ने लोगों की इस हॉबी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभायी है. डीएसएलआर कैमरों की सस्ती से लेकर महंगी सिरीज ने भी फोटोग्राफी का शौक रखनेवालों में इस कला को विकसित किया है. एक ओर जहां लोगों में फोटोग्राफी के प्रति रुचि बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर यह अच्छी इनकम देनेवाला प्रोफेशन भी बन गया है. यदि आप भी फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं, तो इसे प्रोफेशन के रूप में अपनाकर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.

करियर राहें हैं यहां

The untold story of adventure photographers - OutwardOn.com

फोटोग्राफी के क्षेत्र में फैशन फोटोग्राफी से लेकर पोर्टफोलियो फोटोग्राफी तक ट्रेंड में है. यही कारण है कि इस समय इंडस्ट्री में फोटोग्राफर्स की खासी मांग है. एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर के रूप में आप निम्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं-

 

फोटो जर्नलिज्म

Reality check. The need for journalism to restore… | by adriaan monshouwer | Witness

फोटो जर्नलिज्म पत्रकारिता का एक अभिन्न और अहम हिस्सा है. ग्लोबलाइजेशन के बाद फोटो जर्नलिज्म की अहमियत और बढ़ी है. अब अधिकतर मीडिया संस्थानों में फोटो जर्नलिस्ट नियुक्त किये जाते हैं, जो देश-दुनिया की प्रमुख खबरों पर फोटो स्टोरी करते हैं. वेब जर्नलिज्म के विस्तार ने फोटो जर्नलिज्म के लिए संभावनाएं और अधिक बढ़ायी हैं.

 

फूड फोटोग्राफर

फूड फोटोग्राफी में भी हैं कॅरियर के कई अवसर, जानिये बड़ी बातें

इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के साथ फूड फोटोग्राफी का चलन तेजी से बढ़ा है. इसमें फ्रीलांसर बन कर भी अच्छा काम कर सकते हैं. आजकल ब्रोशर्स का जमाना है. रेस्टोरेंट हो या वेबसाइट सबको आकर्षक तस्वीरें चाहिए होती हैं. इस करियर में आगे भी स्कोप देखने को मिलेगा.

 

फैशन फोटोग्राफी

Fashion Photography: What it Takes to Make the Grade, Part 2

किसी मॉडल को सही तरीके से फ्रेम करना किसी साधारण फोटोग्राफर के बस की बात नहीं होती, इसी के चलते फैशन इंडस्ट्री में फैशन फोटोग्राफर की काफी डिमांड रहती है.

 

वेडिंग फोटोग्राफी

प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए यहां से लें ढेरों यूनिक आइडियाज - unique-pre-wedding-shoot-ideas-for-every-kind-of-couple - Nari Punjab Kesari

शादी के खूबसूरत लम्हों को कैद करना भला कौन नहीं चाहता, इसलिए वेडिंग फोटोग्राफी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. अब लोग केवल शादी ही नहीं, बल्कि प्री-वेडिंग फोटोशूट कराना भी पसंद करते हैं. थोड़े से हुनर के साथ आप वेडिंग फोटोग्राफी में अच्छी कमाई कर सकते हैं.

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर

Career मार्गदर्शन:- Wildlife Photography में बनाये कैरियर। कैसे और कहाँ से करें तैयारी। - Hindi Tech News

यह फोटोग्राफी का सबसे कठिन क्षेत्र है, लेकिन इसमें संभावनाएं भी अधिक हैं. जंगली जानवरों की तस्वीरों को कैमरे उतारना आसान नहीं होता. एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर में क्रिएटिविटी के साथ-साथ मुश्किल परिस्थितियों में रहने का गुण होना जरूरी होता है. नेचर मैग्जीन, नेशनल ज्योग्राफिक व डिस्कवरी जैसे चैनलों में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के लिए अच्छे मौके होते हैं.

 

यहां से कर सकते हैं पढ़ाई

 

  • जवाहरलाल नेहरू आर्किटेक्चर एंड फाइन आर्ट यूनिवर्सिटी, हैदराबाद.
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल आर्ट एंड एनिमेशन, कोलकाता.
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी.
  • दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी, गोरखपुर.
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नयी दिल्ली.
  • फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ हैदराबाद (एफटीआइएच), हैदराबाद.
  • भारती विद्यापीठ स्कूल ऑफ फोटोग्राफी, पुणे.
  • सर जे जे इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड आर्ट, मुंबई.
  • दिल्ली कॉलेज ऑफ फोटोग्राफी, नयी दिल्ली.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुपरमार्केट में मसाला खरीद रही महिला के सामने आ गया अजगर, और फिर…
Next Article 3 बजे रात में प्रेमिका से मिलने गया था दारोगा, गांववालों ने खंभे से बांधकर पीटा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.