Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 01:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गठबंधन की तस्वीर गुरूवार को साफ हो जायेगी : हेमंत सोरेन
झारखंड

गठबंधन की तस्वीर गुरूवार को साफ हो जायेगी : हेमंत सोरेन

November 6, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से गठबंधन में चुनाव लड़ने की बात चल रही है। सोरेन बुधवार को पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को हर हाल में बेदखल करना है। पूरा विपक्ष मिलकर समीकरण बनाये। उन्होंने कहा कि सात नवम्बर तक गठबंधन की तस्वीर साफ हो जायेगी। आठ नवम्बर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि झामुमो 42 सीट से ऊपर चुनाव लड़ेगा। बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा की गयी। नेतृत्व के सवाल पर हेमंत ने कहा कि बिना पायलट का जहाज़ नहीं चल सकता। पायलट कौन होगा, इसका पता जल्द चल जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सहित सभी विपक्षी दलों से हम बात करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से मुलाकात के लिए समय मांगा है, लेकिन अभी तक समय नहीं मिला है। साथ ही वामदल को शामिल करने का प्रयास चल रहा है। शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने महंगाई खासकर प्याज की बढ़ती कीमतों के विरूद्ध पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। बैठक के बाद समीर मोहंती अपने समर्थकों सहित झामुमो में शामिल हो गये। मोहंती के बहरागोड़ा से चुनाव लड़ने की संभावना जतायी जा रही है।

कार्यकारिणी की बैठक में सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, हाजी हुसैन अंसारी, स्टीफन मरांडी, दीपक बीरूवा, जोबा मांझी, शशि भूषण सामड़, जगरनाथ महतो, विनोद पाण्डेय, सुप्रीयो भट्टाचार्य सहित पार्टी के कई वरीय नेता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसपी ने पदाधिकारियों को दिए कई अहम् टिप्स
Next Article प्रदेश अध्यक्ष, सीएम और प्रदेश संगठन महामंत्री लेंगे भाजपा प्रत्याशियों पर निर्णय

Related Posts

Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.