Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 03:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएम से मार्शल आर्ट्स में भिड़ना चाहता है सांसद, कहा- हारा तो दे दूंगा इस्तीफा
दुनिया

पीएम से मार्शल आर्ट्स में भिड़ना चाहता है सांसद, कहा- हारा तो दे दूंगा इस्तीफा

August 26, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

थायलैंड। थाईलैंड में संसद के सदस्य ने प्रधानमंत्री प्रयुत चानो-चा (Prayut chan-o-cha) को चुनौती देते हुए कहा है कि वे उनसे थाईलैंड के पारंपरिक मार्शल आर्ट्स Muay Thai में दो-दो हाथ करें. 40 साल के एमपी Mongkolkit Suksintharanon का कहना है कि हारने पर वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और जीत गए तो प्रधानमंत्री को उनकी तीन मांगें पूरी करनी होंगी.

politician wants to fight PM

Advertisement

 

मोंग्कोलकिट ने फेसबुक पोस्ट के सहारे ये घोषणा की थी. वे पिछले एक हफ्ते से इस फाइट का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर Muay Thai जिम में ट्रेनिंग करते हुए भी अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. इससे पहले भी वे अपने बयान से काफी विवाद में आए थे.

politician wants to fight PM

 

उन्होंने कहा था कि जुएबाजी, सेक्स वर्क और सेक्स टॉयज को थाईलैंड में लीगल कर देना चाहिए. सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहते हैं और कोरोना के हालातों पर वे सनग्लासेस पहने हुए ऑनलाइन चर्चा भी करते रहे हैं.  उनका अप्रोच थाईलैंड की संसद के पारंपरिक सदस्यों से काफी अलग हैं और वे अपने देश के युवाओं के बीच भी लोकप्रिय हैं.

politician wants to fight PM

 

दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों से थाईलैंड के प्रधानमंत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसके अलावा थाईलैंड में चीन की वैक्सीन सिनोवैक पर भी काफी भरोसा जताया जा रहा है. इसके चलते थाईलैंड में वैक्सीन वितरण प्रक्रिया काफी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है और प्रशासन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

politician wants to fight PM

 

मोंग्कोलकिट का कहना है कि वे पीएम के साथ फाइट करना चाहते हैं और अगर वे थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ फाइट में जीत जाते हैं तो उन्होंने प्रशासन से तीन चीजों की मांग की है.  वे चाहते हैं कि सरकार थाईलैंड के लोगों के लिए मॉर्डेना और फाइजर जैसी वैक्सीन को मंगाने की व्यवस्था करे.

politician wants to fight PM

 

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा उन लोगों को आर्थिक रूप से मदद करें जिनके परिवार में कोरोना के चलते मौत हुई है और कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए भी डोनेशन्स का इंतजाम करने की व्यवस्था कराई जाए. वाइस वर्ल्ड न्यूज के साथ बातचीत में मोंग्कोलकिट ने कहा कि मेरे दिमाग में ये आइडिया नहीं था. मैंने बस अपने देश के बुरे हालातों को देखा था और फिर ये फैसला लिया है.

 

उन्होंने आगे कहा कि मेरी पर्सनल स्तर पर पीएम प्रयुट से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन ये जिम्मेदारी की बात है. मुझे लोगों के लिए कुछ ना कुछ तो करना ही होगा. मेरी और पीएम की लंबाई एक है. हमारा वजन कैटेगिरी भी एक ही है. लेकिन चूंकि प्रधानमंत्री मुझसे 27 साल बड़े हैं तो वे इस फाइट में सिर्फ अपना सीधा हाथ इस्तेमाल करेंगे.
(फोटो क्रेडिट: getty images)

politician wants to fight PM

 

उन्होंने कहा कि इस फाइट में सिर्फ तीन राउंड्स होंगे जो कि 3-3 मिनट के लिए होंगे.  वहीं Palang Pracharath पार्टी के नेता ने कहा कि मोंग्कोलकिट गैर-कानूनी बात कर रहे हैं. ये दिखाता है कि उन्हें कानून की परवाह नहीं है और वे पीएम को धमकी दे रहे हैं. मोंग्कोलकिट ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वे कोई कानून नहीं तोड़ रहे हैं बल्कि ये तो मर्दों की आपस की बात है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुत्ते को बचाने के प्रयास में नौवीं मंजिल से गिरकर 13 साल की बच्ची की मौत
Next Article इतिहास के पन्ने: जानें 26 अगस्त की दास्तान, पढ़े मुख्य घटनाएं

Related Posts

Headlines

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026
Headlines

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026
Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.