WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की गौड होम सोसाइटी में जाल में फंसे कुत्ते को बचाने के प्रयास को एक 13 वर्षीय बच्ची की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद कॉलोनी में मातम छा गया।
कविनगर थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि गौड होम सोसाइटी में ललित शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं । उनका कुत्ता जाल में फस गया था। उनकी 13 वर्षीय बेटी ज्योत्सना शर्मा ने उसे देख लिया और कुत्ते को बचाने का प्रयास करने लगी। तभी वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ी । घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल बच्ची को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

