Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»तालिबानियों की घिनौनी हरकत: शादी के नाम पर 21 साल की लड़की को घर से उठा ले गए और किया गैंगरेप
Headlines

तालिबानियों की घिनौनी हरकत: शादी के नाम पर 21 साल की लड़की को घर से उठा ले गए और किया गैंगरेप

August 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान राज के सामने आते ही इस संगठन से जुड़ी कई भयावह घटनाएं भी सामने आ रही हैं. कुछ समय पहले ही एक रिपोर्ट में सामने आया था कि तालिबानी 12 से 15 साल की बच्चियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं. तालिबानियों की दरिंदगी की एक कहानी भी सामने आई हैं जहां शादी के नाम पर एक लड़की को उठाने के बाद इस महिला का रोज कई लोग रेप कर रहे हैं.

Taliban took away daughter

ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन जर्नलिस्ट हॉली मेक्के जो इराक, अफगानिस्तान, सीरिया जैसे क्षेत्रों से रिपोर्टिंग करती रही हैं, उन्होंने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि तालिबानी 15 साल या उससे ऊपर की लड़कियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं. इस रिपोर्ट में लिखा था कि अफगानिस्तान के बदखासन गांव में एक शख्स को कहा गया था कि उसे अपनी बेटी को तालिबानी लड़ाकों के हवाले करना होगा. हॉली ने इस मामले में अफगानिस्तान की रहने वाली लड़की फरिहा इजर से बात की थी.

Taliban took away daughter

हॉली ने लिखा- फरीहा ने हमें बताया है कि तालिबानी घर-घर जा रहे हैं और 12-15 साल की लड़कियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं. एक महीने पहले बदकाहसन में गांव में इस आतंकी संगठन से जुड़े लोग पहुंचे थे. वे अपने आपको इस्लाम के रक्षक बता रहे थे और अपने आपको लोगों का उद्धारक बता रहे थे.

Taliban took away daughter

 

 

इस गांव में जाने के बाद तालिबानियों ने एक शख्स से कहा था कि वो अपनी 21 साल की बेटी को तालिबानी मस्जिद लीडर को दे दें. उन्होंने कहा था कि वो शादी करना चाहता है और इस शख्स को उनके लिए कुछ ना कुछ इंतजाम करना ही होगा. ये सुनने के बाद अपनी बेटी की जान बचाने के लिए वो व्यक्ति डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के पास भी गया था.

हालांकि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के पास जाने के बावजूद इस व्यक्ति को निराशा ही हाथ लगी. इस व्यक्ति को कहा गया कि वो जो कर सकता है, उसे खुद ही करना होगा. इसके बाद इस शख्स की 21 साल की बेटी को तालिबानी उठा कर ले गए. इस घटना के बाद से ही ये शख्स काफी ज्यादा बदहवास और निराश हालात में है और ये व्यक्ति अपनी दूसरी बेटियों के साथ  गांव छोड़ चुका है.

Taliban took away daughter

 

फरीहा ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि इस लड़की के पिता को अपनी बेटी की शादी के तीन दिनों बाद पता चला था कि उसकी बेटी के साथ हर रात चार-पांच लोग गैंगरेप करते हैं. ये जानने के बाद इस लड़की के पिता पूरी तरह से टूट चुके हैं और वे बेहद लाचार महसूस कर रहे हैं.

हॉली ने ये न्यूज रिपोर्ट द डालास मॉर्निंग न्यूज के लिए लिखी है. उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक झटके में अफगानिस्तान की महिलाओं की आजादी छिन चुकी हैं. पिछले 20 सालों में इस देश में अमन, शांति और उदारवाद के तमाम प्रयास हुए और महिलाएं भी सामने आने लगी थीं लेकिन अब एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है.

Taliban took away daughter

 

 

 

हॉली अफगानिस्तान छोड़ चुकी हैं लेकिन वे अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर चिंता में हैं. वे फरीहा से कुछ साल पहले मिली थीं जो अफगानी महिलाओं के लिए काम करती हैं. फरीहा ने कहा कि मेरे कई दोस्त गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं कि मुझे अब अफगानिस्तान छोड़ देना चाहिए लेकिन मैं कैसे अपनी बहनों को यूं मुसीबत में छोड़ सकती हूं?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूरी रात जगकर खेलता था गेम, ‘नींद की कमी’ से 18 साल के लड़के की मौत
Next Article अब बिना वैक्सीनेशन नहीं मिलेगा पेट्रोल

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.