WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गारी बड़काटोली गाँव निवासी युसूफ सुरीन की एक अज्ञात वाहन के द्वारा चपेट में लेने से मौत हो गई। मृतक का भतीजा नूतन आईन्द ने बताया कि 57 वर्षीय युसूफ रविवार को बगल के गाँव के साप्ताहिक हाट-बाजार गया हुआ था। और बाजार से देर शाम अपना घर लौट रहा था। इसी क्रम में रेगरे मुख्य पथ में कोई कार अपने चपेट में लेते हुए भाग गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोग़ों के द्वारा उनके परिवार जानकारी दी गई। और इसी क्रम में जरिया गढ़ थाना को भी सूचित किया। शव को अपने अधीन लेते हुए आज पंचनामा लिखकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

