Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 06:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेएनयू में छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी वापस, छात्र विरोध के आगे प्रशासन झुका
देश

जेएनयू में छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी वापस, छात्र विरोध के आगे प्रशासन झुका

November 13, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने छात्रावास शुल्क में पिछले दिनों की गई भारी बढ़ोतरी को वापस लेने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी समिति (एक्जक्यूटिव कमेटी) ने एक बैठक में यह फैसला किया।

विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आर्थिक सहायता की एक योजना शुरू करने का भी फैसला किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सचिव आर. सुब्रमण्यम ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अब अपनी कक्षाओं में वापस लौट जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू के छात्र छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत थे, जिससे परिसर में शिक्षण कार्य बाधित था। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) से जुड़े विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। बाद में यूजीसी और जेएनयू के अधिकारियों ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसके तुरंत बाद सचिव उच्च शिक्षा ने शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास शुल्क 10 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर तीन सौ रुपये प्रतिमाह कर दिया था। प्रशासन का तर्क था कि पिछले करीब एक दशक से फीस में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, अब शुल्क को पुर्ननिर्धारित किया गया है। इस फैसले का जेएनयू छात्रसंघ और विभिन्न छात्र संगठनों ने तीव्र विरोध किया था और छात्र सड़कों पर उतर आए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविहिप ने कहा-श्रीरामजन्मभूमि न्यास के मास्टर प्लान पर हो मंदिर का निर्माण
Next Article सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, आरटीआई एक्ट के दायरे में आएगा सीजेआई का ऑफिस

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.