Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग नहीं करेगी शिवसेना
देश

अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग नहीं करेगी शिवसेना

November 13, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तरफ से उचित समय न मिलने की शिकायत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है याचिका
नई दिल्ली। शिवसेना महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तरफ से उचित समय न मिलने की शिकायत वाली अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग नहीं करेगी। पार्टी के वकील ने कहा है कि राष्ट्रपति शासन के बाद पुरानी याचिका मेंशन करने का मतलब नहीं रह गया है। राष्ट्रपति शासन को चुनौती देने को याचिका दाखिल करने का अभी फैसला नहीं हुआ है।

शिवसेना ने अपनी याचिका में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें राज्यपाल ने समर्थन का पत्र देने के लिए समय देने से इनकार कर दिया था। शिवसेना ने राज्यपाल से कहा था कि उसे एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन के लिए तीन दिनों का समय दिया जाए जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया।

शिवसेना ने अपनी याचिका में कांग्रेस और एनसीपी को भी पक्षकार बनाया है। शिवसेना ने कहा है कि राज्यपाल सरकार बनाने का दावा करने वाली पार्टी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का अवसर दिए बिना ये फैसला नहीं कर सकते हैं कि किसके पास बहुमत है और किसे नहीं। शिवसेना ने याचिका में कहा है कि राज्यपाल बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को 48 घंटे दिए, जबकि शिवसेना को महज 24 घंटे का समय दिया।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से शिवसेना के पास 56 सीटें हैं, जबकि एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 145 का है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, आरटीआई एक्ट के दायरे में आएगा सीजेआई का ऑफिस
Next Article पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर अखिलेश गोप गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.