Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»रूस की चेतावनी, फैल सकती है ‘वेस्ट नाइल वायरस’ बीमारी
Headlines

रूस की चेतावनी, फैल सकती है ‘वेस्ट नाइल वायरस’ बीमारी

September 2, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रूस। रूस ने चेतावनी दी है कि दुनिया में अब वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus) बीमारी फैल सकती है. क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन की वजह से होने वाले तापमान के बदलाव की वजह से ये बीमारी मच्छरों के जरिए लोगों तक पहुंच सकती है. अगर स्थिति गंभीर होती है तो दिमागी बुखार यानी इनसेफलाइटिस या फिर मेनिनजाइटिस होने के आसार बढ़ जाते हैं. क्योंकि बारिश के मौसम में मच्छरों के पनपने और इस वायरस के तेजी से फैलने की आंशका रहती है.

West Nile Virus

 

 

 

रूस के कंज्यूमर हेल्थ वॉचडॉग Rospotrebnadzor ने कहा कि इस समय दुनियाभर में वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus – WNV) के फैलने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. कई देशों में चाहे वह अमेरिका हो, यूरोप हो, चीन हो या कोई और देश, सभी जगहों पर काफी बारिश हुई है. ऐसे में मच्छरों के पनपने और उनके द्वारा इस वायरस का संक्रमण फैलाने की मात्रा बढ़ सकती है. रूस में वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus) के 80 फीसदी मामले दक्षिण-पश्चिम इलाके में सामने आए हैं.

West Nile Virus

 

 

 

आइए आपको बताते हैं कि वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus) क्या है. यह एक संक्रामक बीमारी है जो मच्छरों द्वारा फैलती है. ये पक्षियों से लेकर इंसानों तक में फैल सकती है. इसके वायरस को क्यूलेक्स (Culex) मच्छर लेकर घूमते हैं. इसके साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि अगर यह गंभीर हो जाए तो इंसान को दिमाग संबंधी बीमारियां हो सकती हैं. या फिर वह दिमागी बुखार से मर सकता है. उसे इनसेफलाइटिस या मेनिनजाइटिस भी हो सकता है.

West Nile Virus

 

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक WNV का संबंध जीका, डेंगू और यलो फीवर बीमारियों से भी है. दुनियाभर में मच्छरों से होने वाली बीमारियों में से 20 फीसदी केस इसके सामने आते हैं. जिन लोगों को WNV का संक्रमण होता है, उन्हें बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, त्वचा पर चकत्ते और लिंफ नोड्स के सूजने की दिक्कत आती है. ये लक्षण कुछ दिन या कुछ हफ्तों तक दिखाई पड़ सकते हैं.

West Nile Virus

 

 

 

WHO के मुताबिक WNV को पहली बार यूगांडा के वेस्ट नाइल जिले में एक महिला में साल 1937 में खोजा गया था. इसके बाद इस वायरस को 1953 में नाइल नदी के डेल्टा वाले इलाके में कौवों समेत कुछ पक्षियों में खोजा गया था. साल 1997 तक इस वायरस को सिर्फ पक्षियों के लिए खतरनाक माना गया. लेकिन उसी समय इजरायल में अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी इनसेफलाइटिस और लकवा से मारे गए. जांच में WNV निकला.

West Nile Virus

 

 

पिछले 50 सालों से WNV ने इंसानों को अलग-अलग देशों में संक्रमित किया है. अभी हाल ही में अमेरिका के कुछ इलाकों में इस वायरस की खबर आई थी. वहां पर लोग संक्रमित हुए थे. अब लोग पूछते हैं कि क्या यह वायरस जानलेवा है. यह वायरस अगर दिमाग में प्रवेश कर जाए तो यह जान ले सकता है. या दिमाग में सूजन, बुखार या दर्द पैदा कर सकता है. जिसे इनसेफलाइटिस कहते हैं. या फिर यह दिमाग के चारों तरफ बनी परत और रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है. जिसे मेनिनजाइटिस कहते हैं. 

 

डॉक्टर WNV की पहचान फिजिकल जांच, मेडिकल हिस्ट्री या लैब की जांच से करते हैं. इससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है. या फिर उन लोगों को जिनका इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर होता है. इससे बचाव का कोई खास तरीका नहीं है. परंपरागत तरीकों से या नए तरीकों से मच्छरों से बचाव करना जरूरी है. अगर मच्छर आ रहे हैं तो फिर आपको उनसे निजात पाने की जरूरत है. 

West Nile Virus

 

 

वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus) का कोई खास इलाज नहीं है. कई तरह की इलाज की पद्धतियों और प्रक्रियाओं को मिलाकर मरीज को ठीक किया जाता है. इसमें कई तरह की सूईयां, रेस्पिरेटरी सपोर्ट यानी ऑक्सीजन सिलेंडर या फिर अन्य संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जाता है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअल-कायदा कर रहा भारत में हमले की प्लानिंग, कहा अफगानिस्तान के बाद अब कश्मीर की बारी
Next Article भतीजी से रेप, फिर गला दबाकर हत्या, बक्से में शव डालकर फरार हुआ चाचा

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.