Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»अल-कायदा कर रहा भारत में हमले की प्लानिंग, कहा अफगानिस्तान के बाद अब कश्मीर की बारी
Headlines

अल-कायदा कर रहा भारत में हमले की प्लानिंग, कहा अफगानिस्तान के बाद अब कश्मीर की बारी

September 2, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान(Taliban) का कब्जा हो चुका है और इस देश से अमेरिकी सेना (American military) की वापसी भी हो गई है. अब कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-qaeda) ने तालिबान को बधाई दी है. अल-कायदा ने कश्मीर और अन्य तथाकथित इस्लामिक क्षेत्रों को ‘इस्लाम के दुश्मनों के चंगुल से आजाद’ कराने की मांग की है.

Alqaeda congratulate taliban

 

तालिबान ने जिस समय संपूर्ण स्वंतत्रता हासिल करने की घोषणा की थी, उसके कुछ घंटे बाद ही अलकायदा ने तालिबान को बधाई संदेश भेज दिया था. अलकायदा अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को एक बड़ी जीत के तौर पर देख रहा है. इस संगठन ने इसके साथ ही फिलीस्तीन, कश्मीर, लेवंत, सोमालिया और यमन को भी आजाद कराने की बात कही है.

 

Alqaeda congratulate taliban

 

इस बधाई संदेश का शीर्षक था- अफगानिस्तान में अल्लाह द्वारा दी गई जीत पर इस्लामिक दुनिया को बधाई. इस संदेश में अल-कायदा ने लिखा था- अल्लाह, कश्मीर, सोमालिया, लेवंत, यमन और अन्य इस्लामी भूमि को इस्लाम के दुश्मनों के चंगुल से मुक्त कराएं. अल्लाह, दुनिया भर में मुस्लिम कैदियों को आजादी प्रदान करें.

Alqaeda congratulate taliban

 

इस संदेश में आगे लिखा था- हम उस सर्वशक्तिशाली की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने सरगना अमेरिका को शर्मिंदा किया और हराया है. हम अमेरिका की रीढ़ तोड़ने, उसकी वैश्विक छवि को खराब करने और अफगानिस्तान की इस्लामिक जमीन से पराजित कर खदेड़ने के लिए सर्वशक्तिमान की तारीफ करते हैं.

Alqaeda congratulate taliban

 

इस संदेश में लिखा था कि अफगानिस्तान की धरती साम्राज्यों के लिए कब्रगाह रही है और ये जमीन इस्लाम के लिए हमेशा से ही अजेय किला रही है. अमेरिका की हार के साथ ही ये तीसरी बार है, जब अफगानिस्तान ने दो सदियों के बीच सफलतापूर्वक तीन बार साम्राज्यवादी ताकतों को हराया है. अमेरिका की हार दुनिया भर में सताए गए लोगों के लिए प्रेरणा है.

Alqaeda congratulate taliban

 

अलकायदा ने अपने संदेश में आगे लिखा कि ये सभी घटनाक्रम साबित करते हैं कि जिहाद के द्वारा ही जीत हासिल की जा सकती है. अगले संघर्ष के लिए तैयार होने का समय हो चुका है. अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो की पराजय पश्चिमी दबदबे और इस्लामी भूमि पर सैन्य कब्जे के काले युग के अंत की शुरुआत का प्रतीक है.

 

गौरतलब है कि 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद से ही क्षेत्रीय विश्लेषकों और सुरक्षा अधिकारियों ने चिंता जताई है कि तालिबान की ये जीत दक्षिण एशिया में मौजूद आतंकी संगठनों को आत्मविश्वास देने का काम कर सकती है और इससे सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं.

Alqaeda congratulate taliban

 

 

गौरतलब है कि हाल ही में भारत की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें मांग की गई है कि तालिबान के आने के बाद अफगानिस्तान की धरती को किसी भी आतंकी की पनाह के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और ना ही अफगानिस्तान की धरती को किसी दुश्मन को धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचिकन पकाने से मना करने पर पत्नी की हत्या की
Next Article रूस की चेतावनी, फैल सकती है ‘वेस्ट नाइल वायरस’ बीमारी

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.