WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि कुछ ही घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत कई अन्य जिलों में बारिश होगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज गुरुवार को पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर एवं खूंटी में कुछ ही घंटे में बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है.
मौसम विभाग की मानें, तो आज गुरुवार को झारखंड के उत्तर पूर्वी, मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन होगा. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर एवं खूंटी में कुछ ही घंटे में बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है.

