WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुंबई। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया. गुरुवार को कूपर हॉस्पिटल में सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम हुआ. अब उनके शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. सिद्धार्थ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राय नहीं दी है. डॉक्टरों ने कहा है कि हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस से मौत की वजहों का पता चलेगा. विसरा को सुरक्षित रखा जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धार्थ के शरीर पर बाहरी या भीतरी चोट के निशान नहीं हैं. यह हैरान कर देने वाली बात है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी सामने नहीं आया और ना ही मौत की वजह का पता चला।

