Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 09:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»दुनिया»इंसानों से ‘बदला’ लेने पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े चूहे, जानें क्या है दुश्मनी?
दुनिया

इंसानों से ‘बदला’ लेने पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े चूहे, जानें क्या है दुश्मनी?

September 8, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अर्जेन्टीना। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के पास एक शहर है जिसे नॉरडेल्टा (Nordelta) कहते हैं. इस शहर में पिछले कुछ दिनों अचानक दुनिया के सबसे बड़े चूहों का आतंक फैल गया है. ये खुलेआम शहर में घूम रहे हैं. लोगों के बगीचों को गंदा कर रहे हैं. इनकी वजह से सड़कों पर हादसे हो रहे हैं. यहां तक ये पालतू जानवरों से भी संघर्ष कर ले रहे हैं. अब नॉरडेल्टा के लोग परेशान हैं कि सैकड़ों की संख्या में आए इन घुसपैठियों का क्या किया जाए?

World's Largest Rodent Capybaras

 

दुनिया के इन सबसे बड़े चूहों को कैपीबरास (Capybaras) कहा जाता है. इनका वैज्ञानिक नाम हाइड्रोकोरस हाइड्रोचेरिस (Hydrochoerus hydrochaeris) होता है. इन्हें कुछ लोग कारपिन्चोस (Carpinchos) भी कहते हैं. ये पिछले कुछ हफ्तों से नॉरडेल्टा में बेफिक्र होकर घूम रहे हैं. नॉरडेल्टा की आबादी करीब 40 हजार है. इन चूहों का आकार 4 फीट तक बड़ा हो सकता है. इनका वजन 79 किलोग्राम तक जा सकता है.

World's Largest Rodent Capybaras

कैपीबरास नॉरडेल्टा के कई बगीचों को खराब कर चुके हैं. वहा मल छोड़ देते हैं. इनकी वजह से सड़कों पर हादसे हो रहे हैं. फूलों और फलों को खराब कर रहे हैं. इतना ही नहीं पालतू कुत्तों और बिल्लियों पर हमला भी कर रहे हैं. जबकि, कैपीबरास हिंसक जीव नहीं है. यह कभी भी इंसानों या पालतू जानवरों के प्रति हिंसात्मक नहीं रहा है.

World's Largest Rodent Capybaras

 

पर्यावरणविदों की माने तो कैपीबरास नॉरडेल्टा में घुसपैठ नहीं कर रहे हैं. बल्कि वो अपना घर वापस लेने आए हैं, जो लाखों डॉलर्स के प्रोजेक्ट में बर्बाद हो गया है. 1990 के दशक में नॉरडेल्टा इकोलॉजी के हिसाब से बहुत खूबसूरत और कई प्रकार के जीवों का घर था. यहां पर वेटलैंड था जो पाराना नदी (Parana River) के तटों के किनारे बसा था. दक्षिणी अमेरिका की यह दूसरी सबसे बड़ी नदी है. लेकिन इन जगहों पर हुए विकास की वजह से कैपीबरास (Capybaras) के घर बर्बाद हुए.

World's Largest Rodent Capybaras

 

अर्जेंटीना में पर्यावरण के लिए लड़ाई करने वाले प्रसिद्ध वकील एनरिक वियेल ने कहा कि यह एक चक्र है. नॉरडेल्टा ने  कैपीबरास (Capybaras) के घरों में घुसपैठ की थी. अमीर रियल इस्टेट डेवलपर्स ने सरकार के साथ मिलकर इनकी प्रकृति को बिगाड़ दिया था. उस समय भी आवाज उठाई गई थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी. प्रकृति की गोद में इंसानों को स्वर्ग जैसा घर देने का सपना दिखाकर बिल्डर्स ने इस इलाके के जीवों को भगा दिया.

World's Largest Rodent Capybaras

 

एनरिक ने कहा कि लोग प्रकृति के बीच रहना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें वहां पर उनसे पहले से रह रहे जीवों के साथ नहीं रहना. क्योंकि उन्हें सांप, मच्छर और दुनिया के सबसे बड़े चूहे कैपीबरास (Capybaras) नहीं चाहिए. ये तो गलत है. अगर आप को प्रकृति के बीच रहने है तो आपको उन जीवों के साथ रहना होगा, जो पहले से वहां रह रहे हैं. आप उन्हें वहां से भगा नहीं सकते.

 

एनरिक ने बताया कि 1990 में नॉरडेल्टा बनना शुरु हुआ. दो दशकों में यहां से कैपीबरास (Capybaras) खत्म हो गए या फिर दिखना बंद हो गए. क्योंकि उनका घर खत्म हो चुका था. लेकिन अब दशकों बाद ये वापस अपना घर खोजने आए हैं. ये इतने साल इसलिए बचे रहे क्योंकि इन पर किसी प्राकृतिक शिकारी जैसे जगुआर जैसे जीवों ने हमला नहीं किया. इनकी आबादी पिछले साल 17 फीसदी बढ़ी है.

World's Largest Rodent Capybaras

नॉरडेल्टा (Nordelta) के आसपास इस समय करीब 400 कैपीबरास घूम रहे हैं. लेकिन जिस दर से इनकी आबादी बढ़ी है, उसकी गणना के अनुसार पर्यावरणविदों का मानना है कि कैपीबरास की आबादी करीब 3000 के आसपास होनी चाहिए. वहीं,  नॉरडेल्टा (Nordelta) के रहने वाले लोगों का कहना है कि चूहों को मारने से बेहतर है उन्हें किसी और जगह रहने की जगह दी जाए. क्योंकि वो इस इलाके में आराम से घूम रहे हैं. जो कि खतरनाक है. कुछ स्थानीय लोगों ने तो यहां तक धमकी दे दी हम इन चूहों को गोली मार देंगे. हांलाकि अभी तक कोई कैपबरास गोली से नहीं मरा है. 

World's Largest Rodent Capybaras

 

वहीं, पर्यावरण के लिए संघर्ष करने वाले लोगों ने नॉरडेल्टा में प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है. वो कैपीबरास जैसे कपड़े पहनकर और हाथों में कैपीबरास को बचाने वाले नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर प्रशासन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी अपील है कि सरकार दुनिया के इन सबसे बड़े चूहों को सुरक्षित स्थान पर ले जाए. या फिर इसी स्थान पर रहने की अनुमति दे, क्योंकि नॉरडेल्टा (Nordelta) उनका घर था. इंसानों का नहीं. घुसपैठ इंसानों ने की है, उन चूहों ने नहीं.

World's Largest Rodent Capybaras

कैपीबरास (Capybaras) को लेकर अलग तरह की जंग भी चल रही है. अर्जेंटीन की राजधानी ब्यूनस आयर्स में गरीब लोगों का मानना है कि अमीर लोग इन चूहों को क्लास वॉर (Class War) की तरह लेते हैं. यानी जहां कैपीबरास होते हैं, उन इलाकों में गरीब लोग रहते हैं. जबकि कैपीबरास के रहने की जगह पर अमीर लोगों ने कब्जा किया है. ताकि वो गरीब लोगों से दूर जाकर प्रकृति के बीच रह सके.

World's Largest Rodent Capybaras

कुछ पर्यावरणविदों का मानना है कि नॉरडेल्टा के लोग लगातार प्रकृति संरक्षण पर काम कर रहे लोगों और गरीब लोगों से संघर्ष करके थक चुके हैं. कुछ दिन आवाज उठाने के बाद वो इन कैपीबरास को नॉरडेल्टा में रहने देंगे. रिवाइल्डिंग अर्जेंटीना फाउंडेशन के बायोलॉजिस्ट और कंजरवेशन डायरेक्टर सेबास्टियन डी मार्टिनो ने कहा कि नॉरडेल्टा बेहत संपन्न वेटलैंड है. इसे कभी बर्बाद करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी. 

World's Largest Rodent Capybaras

सेबास्टियन ने कहा कि 1990 के दशक में जो गलतियां की गई है, उसी का नतीजा आज लोग भुगत रहे हैं. अब नॉरडेल्टा के लोगों को इन जीवों के साथ रहने की आदत डालनी चाहिए. क्योंकि इस धरती पर मौजूद जमीन पर सिर्फ इंसानों का हक नहीं है. ये जगह असल में कैपीबरास (Capybaras) की थी, जिसपर इंसानों ने कब्जा किया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleससुराल पहुंचकर पत्नी की बेल्ट से की पिटाई, उसके बाद गुस्से में ससुराल वालों ने दामाद को धुना
Next Article चोरी और लूट करने फ्लाइट से जाता है ये गैंग, जानें इनकी कहानी

Related Posts

Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गर्व की बात

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गर्व की बात

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.