WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में विगत रात हाथी के द्वारा रौंदे जाने से मौत हो गयी। खूँटी के तोरपा रनिया और कर्रा प्रखण्ड क्षेत्र में हाथियों का ताण्डव जारी है। जहाँ हाथियों का झुंड हमेशा ही वन क्षेत्र में रहते हैं। और कभी भी गांव में घुस जाते हैं। जिसके कारण हमेशा ही जान-माल की क्षति होती है।
इसी बीच विगत रात जब रोन्हे गुराटोली निवासी 70 वर्षीय चिरलु डोडराय अपने घर से बाहर निकली थी। उसी समय हाथी उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया और पैर से दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

