WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के राजधानी रांची में विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू है। मॉनसून सत्र में सभी विधायक और जनप्रतिनिधि अपनी- अपनी मांग सामने रख रहे हैं।
इसी क्रम में बगोदर विधानसभा के विधायक बिनोद सिंह ने आज भी पारा शिक्षकों की मांग को अपने ढंग से उठाया और कहा कि JTET पास पारा शिक्षकों का सीधे समायोजन होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह का विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि समय देने के बाद भी अब तक पारा शिक्षकों की नियमावली और स्थायीकरण में देर हो रहा। साथ ही उन्होंने सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की भी मांग की है।
इसपर उन्हे जवाब दिया गया कि सरकार पूरी तरह से कोशिश कर रही है और जल्द से जल्द आंकलन परीक्षा लेकर उन्हे स्थायी करने पर विचार जारी है।

