Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 09:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी खबर: स्कूल खुलने के बाद से यहाँ ढाई लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित
दुनिया

बड़ी खबर: स्कूल खुलने के बाद से यहाँ ढाई लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित

September 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाशिंगटन। कोरोना महामारी की चपेट में अमेरिका के स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में आ गए हैं। ऐसा तब हुआ है जब वहां एकबार फिर से स्कूलों को खोला गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह करीब ढाई लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड द चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चों में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा कोरोना महामारी का असर देखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते करीब 252000 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। अमेरिका में कोविड से अब तक कुल 50 लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। केवल पिछले महीने की बात की जाए तो 750,000 से भी ज्यादा बच्चों में कोरोना संक्रमण देखा गया है।

कोरोना का ये साप्ताहिक आंकड़ा अब जून की तुलना में लगभग 300 गुना अधिक है, जब एक सप्ताह की अवधि में सिर्फ 8,400 बच्चे ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते सात सितम्बर को एक दिन में कोरोना के 152,393 मामले दर्ज किए गए जबकि महामारी से 1,499 लोगों की मौत हो गई।

जोंस हापकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में रोजाना आने वाले मरीजों का सात दिन का औसत सोमवार को 137270 था। इसी समय पिछले साल यह औसत संख्या 39000 थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में रोजाना का औसत तीन गुना ज्यादा हो गया है। अमेरिका में अब तक 53 फीसदी लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें से 62 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक खुराक ही लग पाई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगणेश जी के इन 10 नामों का जाप करने से दूर होता है हर कष्ट, कभी नहीं होती धन की कमी
Next Article लोक अदालत कल, कई टेबल पर सुलह के लिए रखे जाएंगे 5000 केसेस

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.