WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे महेशतला के संप्रीति फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण खत्म होने से एक युवक मौत के मुंह में समा गया। युवक की पहचान 23 साल के सुदीप मंडल के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार रात 11:30 बजे के करीब युवक बेहला के पर्णश्री से बाटा मोड़ की ओर तेज गति से जा रहा था। डाकघर के ठीक सामने उसकी गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इसकी वजह से बाइक रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी। वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर दूर जा गिरा था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे उठाकर बजबज ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

