WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। झारखण्ड राज्य बॉलीबॉल संघ के निर्देश पर प्रत्येक जिला में बॉलीबॉल खेलाड़ियों के प्रतिभा को जागृत कराने के उद्देश्य से झारखण्ड बॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में आगामी 19 सित. रविवार को प्रातः 9:00 बजे से बिरसा कॉलेज खूँटी के प्रांगण में लड़का एवं लड़की खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मेरे सम्पर्क नम्बर – 9431328365 और पीटर मुण्डू 9431392032 पर दूरभाष सम्पर्क से जानकारी लेकर सहभागिता ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 26 सित. से 30 सित. तक एसडीए स्कूल कुंजला के प्रांगण में होगी।

