Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 11:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»मुख्य सचिव और डीजीपी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल
झारखंड

मुख्य सचिव और डीजीपी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

September 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। पत्रकार बैजनाथ महतो पर हुए जानलेवा हमले के बाद राजधानी के पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। जानलेवा हमले के बाद पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के मामले को लेकर सोमवार को रांची प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव सुखदेव सिंह व डीजीपी नीरज सिन्हा से मिला।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में लगभग सैकड़ों पत्रकारों ने मुख्य सचिव व डीजीपी से अलग-अलग मुलाकात कर एसएसपी रांची, सदर डीएसपी व सदर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया की पूरे मामले पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हो। साथ ही पत्रकार के हमलावरों की भी अविलंब गिरफ्तारी की जाए। रिम्स में गंभीर हालत में भर्ती कराए जाने के बाद भी गंभीर रूप से घायल बैजनाथ महतो का इलाज 8-10 घंटे बाद शुरू होने पर भी आपत्ति दर्ज कराई।

मुख्य सचिव व डीजीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। डीजीपी से मुलाकात के दौरान एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, आईजी अमोल वी होमकर मौजूद थे। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने अधिकारियों को बताया कि 10 सितंबर को सन्हा दर्ज कराने के बाद पुलिस अगर तत्काल कार्रवाई करती तो बैजनाथ पर जानलेवा हमला नहीं हुआ होता। बैजनाथ ने 10 सितंबर को ही सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी।

डीजीपी नीरज सिन्हा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। डीजीपी ने कहा कि पूरे मामले में आईजी अभियान अमोल वी होमकर जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। मामले में कार्रवाई नहीं करने के दोषी पुलिसकर्मियों व हमले के आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश डीजीपी ने दिया।

इससे पहले दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब में पत्रकारों की हुई बैठक में बैजनाथ महतो पर हुए हमले के बाद पुलिस प्रशासन की लापरवाही और अस्पताल में इलाज शुरू होने के मामले को लेकर मुख्य सचिव व डीजीपी से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राय, प्रेस क्लब के महासचिव अखिलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दूबे सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

दूसरी ओर सदर थाना पुलिस ने पत्रकार बैजनाथ पर जानलेवा हमले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने 10 सितंबर को बैजनाथ के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर हमलावर की तलाश करने में जुट गई है। बैजनाथ ने बेंगा साव के खिलाफ फरसा चलाने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि तिरिल बस्ती निवासी बेंगा उर्फ आकाश ने पत्रकार बैजनाथ पर हमला किया है। बैजनाथ को मारकर बुरी तरह से घायल करने के बाद बेंगा देर रात को ही अपने घर से काफी सामान लेकर फरार हो गया है। बेंगा की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि बेंगा के घर में अक्सर अनजान लड़कियों का आना-जाना होता रहता था। ऐसे में मोहल्ले के लोगों को भी काफी परेशानियां होती थी लेकिन बेंगा की हरकत से मोहल्ले के लोग डरकर कुछ भी बोलने का साहस नहीं जुटा पाते थे।

पुलिस जांच में जो बातें सामने आई है उसके अनुसार बेंगा ने सुनियोजित तरीके से पत्रकार बैजनाथ पर हमला किया है। मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया है कि बेंगा अपने साथ एक हथौड़ी लेकर घूम रहा था। देर रात घर वापस आने के बाद पास में ही लगे दो ऑटो का शीशा भी उसने हथौड़ी से मारकर तोड़ डाला था। शीशा तोड़ने के बाद वह अपने घर से फरार हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी हथौड़ी से आरोपित बेंगा ने पत्रकार बैजनाथ को भी मारा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री के बयान के विरोध में शिक्षक लगाएंगे काला बिल्ला
Next Article खूँटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने मनाया 11वाँ वार्षिकोत्सव

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.