Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 11:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»साधारण दिखने वाला यह व्यक्ति रखता है अन्डवर्ल्ड से तालुक, पढ़े इसकी कहानी
Headlines

साधारण दिखने वाला यह व्यक्ति रखता है अन्डवर्ल्ड से तालुक, पढ़े इसकी कहानी

September 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रायबरेली। दिल्ली पुलिस द्वारा आंतकी मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद एटीएस द्वारा रायबरेली से जिन दो लोगों को पकड़ा गया है वह ऊंचाहार के अकोढिया गांव के निवासी हैं और आपस में दोस्त हैं।

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उनमें मूलचंद लाला बेहद शातिर है, साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला लाला इंटर तक पढ़ा है, गांव में उसे लोग साजू नाम से जानते हैं। घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं और खेती ही उसकी आय का जरिया है। हालांकि एटीएस द्वारा पकड़े जाने से उसके परिजन व गांव वाले भी हैरान हैं और किसी को उसकी आतंकी गतिविधियों की भनक तक नहीं थी।

लाला के परिचितों के अनुसार वह दो साल पहले तक गांव में मनरेगा में मुंशीगीरी का काम करता था, लेकिन एटीएस की गिरफ्तारी के बाद उसके विषय में जो जानकारी सामने आ रही है वह बेहद चौकाने वाली है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि मूलचंद लाला मुम्बई के एक माफिया अनीस इब्राहीम के सीधे संपर्क में था और उसी ने मुम्बई के जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया से उसका संपर्क कराया था। दावा है कि लाला को एक हैंडलर के रूप में इस्तेमाल करना था। लाला के लिए जिम्मेदारी थी कि वह अवध के जिलों में लोकेशन ट्रैस करके अपने खरतनाक मंसूबों को अंजाम देना था। जान मोहम्मद शेख को भी मुम्बई से गिरफ्तार किया जा चुका है।

लाला के विषय में स्थानीय स्तर पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वह अक्सर घर से कुछ दिनों के लिए गायब हो जाता था, पूछने पर बताता था इस समय लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय कर रहा है। अंदर खाने से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार लाला के तार मुम्बई गए लोगों से उसके सीधे संपर्क हो सकते हैं। संभावना है कि मूलचंद लाला का काम हैंडलर का था, इसके अलावा जो जानकारी आई है कि मूलचंद लाला का प्रायगराज काफी आना जाना रहा है और आशंका है कि उसके तार इन लोगों से जुड़े हो सकते हैं।

लाला के घर में पत्नी सुधा और एक बेटा व बेटी हैं जो नवीं व ग्यारहवीं में पढ़ते हैं, हालांकि मूलचंद लाला की पत्नी सुधा और भाई पुत्तू का कहना है कि मूलचंद बेहद साधारण इंसान है और घर पर ही खेती करता है। वह एंड्रॉयड फोन तक इस्तेमाल नहीं करता है,पुलिस के इस दावे पर उन्हें भरोसा नहीं है। इसके अलावा एटीएस द्वारा हिरासत में लिया गया दूसरा युवक मो फ़हीम मुम्बई में रहता है और उसका पूरा परिवार भी काफी पहले से वहां है। हालांकि दो सालों से फ़हीम गांव में ही है। एटीएस अभी मो फ़हीम के विषय में जानकारी कर रही है और उसका खुलासा नहीं किया गया है।

फ़हीम के पिता जब्बार शेख ने बताया कि पुलिस सुबह बेटे को ले गई है और किसी आंतकी गतिविधियों में उसका हाथ नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘अंधेर नगरी चौपट राजा’, तालिबान ने कैदी को ही बनाया जेल का प्रभारी
Next Article डेल्टा वैरिएंट से चीन में बिगड़े हालात, अमेरिका में बच्चे तेजी से हो रहे संक्रमित

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.