Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सपने में यह देखना होगा है बेहद अशुभ, जानें वो चीजें जो हैं बर्बादी का संकेत
झारखंड

सपने में यह देखना होगा है बेहद अशुभ, जानें वो चीजें जो हैं बर्बादी का संकेत

September 19, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली। सपना तो हर व्यक्ति देखता है. कुछ सपने याद रहते हैं तो कुछ भूल जाते हैं. लेकिन हर सपने का एक अर्थ होता है. सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं. आइए जानते हैं कि कौन से सपने शुभ होते हैं और कौन से अशुभ.

बच्चा- सपने में बच्चे को देखने के कई अर्थ होते हैं. सपने में एक रोता हुआ बच्चा देखने का अर्थ है कि आपका जीवन निराशाओं में तब्दील हो सकता है. ये आपके प्रेम जीवन में संघर्ष का संकेत दे सकता है. एक बच्चा जो सपनों में चलना सीख रहा है, तो ये आपके जीवन में ताकत और हिम्मत का संकेत देता है.

कपड़ा- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कपड़ों के बारे में सपने देखने के भी अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं. ऐसा कहा जाता है कि अगर आप नए कपड़े पहन रहे हैं, तो ये आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत है. अगर आप अपने कपड़े सुखा रहे हैं, तो ये परिवर्तन का संकेत देता है. यदि आप सपने में फटे हुए कपड़े देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको प्रेम जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा.

पानी- पानी के बारे में ज्यादातर सपने शुभ माने जाते हैं. अगर आप अपने सपने में पानी गिरते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा. अगर आप सपने में पानी पीते हैं तो आपका कर्जे में दिया हुआ धन वापस मिलेगा. अगर आप खुद को पानी पर चलते हुए देखते हैं तो ये बड़ी सफलता का संकेत है.

वृक्ष- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हरे और स्वस्थ वृक्ष को देखना सुख और समृद्धि को दर्शाता है. हालांकि, एक पौधा या एक मृत पेड़ असफलता का संकेत दे सकता है. वहीं, पीले रंग का पेड़ इस बात का संकेत देता है कि आपके परिवार में कोई बीमार पड़ने वाला है. यदि आप खुद को पेड़ से फल तोड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको बुजुर्गों से विरासत मिल सकती है.

नौकरी- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को नौकरी खोते हुए देखना दुर्भाग्य का संकेत हो सकता है. इसका मतलब है कि आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ नुकसान हो सकता है. अगर आप सपने में किसी को रोजगार दे रहे हैं, तो आप वास्तविक जीवन में एक विशेष अवसर खो सकते हैं.

कुएं से पानी- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अपने आप को एक बाल्टी के माध्यम से कुएं से पानी भरते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने जीवन में ईमानदारी से धन अर्जित किया है. अगर आप सपने में खुद को पानी के बजाय बाल्टी में बैठे हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि एक प्राकृतिक आपदा की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है.

डॉक्टर- सपने में डॉक्टर को देखना आमतौर पर शुभ माना जाता है. ये अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि का संकेत है. सपने में डॉक्टर से मिलने का मतलब है कि यदि आप किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं तो आप जल्द ही ठीक हो सकते हैं. सपने में खुद की सर्जरी देखना अच्छा होता है. ये लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या के अंत का संकेत हो सकता है.

मृत शरीर- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मृत शरीर देखना धन लाभ का संकेत दे सकता है. इसी प्रकार दूध पीना, किसी चीज में आग लगाना, अनार या आम खाना या सपने में कीड़े देखना इस बात का संकेत है कि आपको जल्द ही कुछ धन विरासत में मिल सकता है.

दोस्य या परिवार- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अपने दोस्तों और परिवार को सामान्य रूप से गले लगाना बहुत शुभ संकेत नहीं माना जाता है. ये परिवार में दुख और बीमारी का संकेत होता है. सपने में अपने जीवनसाथी को गले लगाना एक दूसरे के साथ झगड़े और असहमति का संकेत दे सकता है. हालांकि, यदि आपका जीवन खुशी से बीत रहा है, तो आपको ऐसे सपनों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है.

शादी- सपने में खुद की शादी होते हुए देखने का मतलब है आप किसी नई योजना का प्लान बना सकते हैं. यदि सपने में आप दुल्हा-दुल्हन के सात फेरे होते हुए देखते हैं तो ये अशुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपके आने वाले जीवन में सफलता के मार्ग में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAC रूम-स्टाइलिश कपड़े-घूमने के लिए ‘गाड़ी’, कबूतरों की लग्जरी लाइफ पर होता है लाखों का खर्च!
Next Article शरीर में दिख रहे ये लक्षण जल्दी मौत का हैं वॉर्निंग साइन, हो जाएँ सावधान

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.