Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शरीर में दिख रहे ये लक्षण जल्दी मौत का हैं वॉर्निंग साइन, हो जाएँ सावधान
हेल्थकेयर

शरीर में दिख रहे ये लक्षण जल्दी मौत का हैं वॉर्निंग साइन, हो जाएँ सावधान

September 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। शरीर में महसूस होने वाला हर छोटे से छोटा बदलाव इंसान की जल्दी मौत का संकेत दे सकता है. डॉक्टर्स चेतावनी देते हुए कहते हैं कि हर इंसान के लिए इन संकेतों को समझना जरूरी है. ताकि वक्त रहते इन्हें कंट्रोल किया जा सके.

एक स्टडी के आधार पर शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जल्दी मौत के ये वॉर्निंग साइन मृत्यु के 10 साल पहले ही नजर आ सकते हैं. चलने-फिरने से लेकर शरीर की कई गतिविधियों के जरिए आप इन्हें पहचान सकते हैं.

auto

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के आधार पर एक्सपर्ट्स ने कहा, ’65 साल से ज्यादा उम्र में ‘फिजिकल मोटर फंक्शन’ में गिरावट मृत्यु के बढ़ते जोखिम से जुड़ा हुआ है.’

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंसान के कुर्सी से उठने की मूवमेंट से लेकर वॉकिंग स्पीड या कमजोर ग्रिप स्ट्रेंथ (पकड़) के जरिए इन संकेतों को पहचाना जा सकते हैं. शुरुआती स्टेज पर इनकी पहचान कर आप रोकथाम कर सकते हैं.

एक्सपर्ट्स का यह दावा 33 से 55 साल की उम्र के 6,000 वॉलंटियर्स पर हुई एक स्टडी पर आधारित है जिन्हें साल 1985 से 1988 के बीच कंडक्ट किया गया था. इसके बाद साल 2007 और 2016 के बीच इन प्रतिभागियों का तीन अलग-अलग मौकों पर शारीरिक मूल्यांकन भी किया गया.

इसमें वॉकिंग स्पीड, कुर्सी से उठने में लगने वाले समय, ग्रिप स्ट्रेंथ समेत ड्रेसिंग, टॉयलेट के इस्तेमाल, कुकिंग या ग्रॉसरी शॉपिंग जैसे कुछ आसान से टास्क शामिल थे. इसमें 2019 तक किसी भी कारण से हुई मौतों को भी दर्ज किया गया था.

स्टडी में पाया गया कि फिजिकल मोटर फंक्शन के लेवल में कमी इंसान की जल्दी मृत्यु के बढ़ते जोखिम से जुड़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 तक जिन वॉलंटियर्स की मौत हुई, उनकी मृत्यु से 10 साल पहले तक कुर्सी से उठने की स्पीड सर्वाइव कर रहे लोगों से कम थी.

इतना ही नहीं, मरने वाले वॉलंटियर्स ने मौत से चार वर्ष पहले तक अपनी ‘डेली लिविंग एक्टिविटीज’ में सर्वाइव कर रहे लोगों से ज्यादा कठिनाई महसूस की. इस अवधि में मरने वाले वॉलंटियर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती रहीं.

शोधकर्ताओं ने पाया कि वॉलंटियर्स की जल्दी मौत के 22 प्रतिशत मामलों में स्लो वॉकिंग स्पीड की समस्या देखी गई. 15 प्रतिशत मामलों में कमजोर ग्रिप स्ट्रेंथ और 14 प्रतिशत मामले कुर्सी से उठने की स्लो स्पीड से जुड़े थे.

वहीं, डेली लिविंग एक्टिविटीज में कठिनाई मौत के 30 फीसद मामलों से जुड़ी थी. एक्सपर्ट्स ने बताया कि ये वॉर्निंग साइन समय के साथ-साथ ज्यादा गंभीर होते चले गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसपने में यह देखना होगा है बेहद अशुभ, जानें वो चीजें जो हैं बर्बादी का संकेत
Next Article झारखंड मौसम: मौसम के मिजाज में कभी भी हो सकता है बदलाव, अभी इन हिस्सों में बारिश बाकी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.