Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 5 साल की मासूम के सामने ताऊ ने की माँ की दर्जनों बार चाकू घोंपकर हत्या, फिर मायके वालों को फोन कर बोला- मैंने उसे मार दिया है
Headlines

5 साल की मासूम के सामने ताऊ ने की माँ की दर्जनों बार चाकू घोंपकर हत्या, फिर मायके वालों को फोन कर बोला- मैंने उसे मार दिया है

September 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के परिजनों को फोन लगाकर कहा कि उसका चरित्र ठीक नहीं था, इसलिए उसे मार दिया.

घटना बुराड़ी इलाके के संत नगर की है. आरोपी ने महिला पर चाकुओं से लगातार कई वार किए. इसके बाद आरोपी ने महिला के परिजनों को फोन लगाकर वारदात की जानकारी भी दी. फोन से जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन वहां पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

अस्पताल में पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया तो उसने बताया कि घर में वो अकेली थी और काम कर रही थी. तभी आरोपी वहां आ गया. उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और जब महिला ने मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया.

ये पूरी वारदात 5 साल की मासूम बच्ची की आंखों के सामने हुई. बच्ची का कहना है कि उसके सामने ही उसके ताऊ ने उसकी मां पर एक दर्जनों बार हमले किए. बाद में मां सोनिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. मासूम बच्ची का कहना है कि उसके ताऊ ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और दादी ने खून मिटाकर सबूत छुपाए.

पीड़ित परिजनों का कहना है कि नरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का इंसान है. वो लगातार सोनिया को उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए धमकी देता था. चाकू दिखाकर उसे डराया धमकाया जाता था और उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था. जब सोनिया ने कई कोशिशों के बाद भी नरेंद्र की बात नहीं मानी तो नरेंद्र ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी नरेंद्र 2019 में प्रेम प्रसंग में बुजुर्ग का अपहरण और हत्या के मामले में जेल में बंद था लेकिन कोरोना के दौरान वो परोल पर जेल से बाहर आया. 24 सितंबर को ही उसकी परोल खत्म हो रही थी. पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी नरेंद्र को कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन अब पीड़ित परिवार ने नरेंद्र के परिवार के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की मांग की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिता की हत्या के मामले में 4 साल के बच्चे ने PM, HM और CM से लगाई इंसाफ की गुहार
Next Article अमेरिका की बढ़ी चिंता, अब उत्तर कोरिया ने अपना ‘रहस्यमयी हथियार’ किया लॉन्च

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.