Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»गरमाया मंडोला विहार किसान आंदोलन, गड्ढों में लेटे किसानों ने खुद पर डाले कफन
देश

गरमाया मंडोला विहार किसान आंदोलन, गड्ढों में लेटे किसानों ने खुद पर डाले कफन

September 19, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

गाजियाबाद। जिले के मंडोला विहार में पिछले पांच साल से चल रहा किसान आंदोलन शनिवार की आधी रात से गरमा गया है। धरना खत्म कराने मौके पर पहुंचे पुलिस बल को भी वहां से वापस लौटना पड़ा।

आवास-विकास परिषद की मंडोला विहार योजना में अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा एवं अन्य मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से जिंदा समाधि लेने बैठे 17 आंदोलनकारी किसानों को हटाने के लिए शनिवार की आधी रात में भारी संख्या में पुलिस फोर्स जेसीबी लेकर आंदोलन स्थल पर पहुंची। पुलिस फोर्स ने जेसीबी से गड्ढे भरने शुरू कर दिए,लेकिन किसान दबाव में नहीं आये तथा वे गड्ढों से बाहर नही निकले तथा अपने ऊपर सफेद कपड़ा (कफन) डाल लिया। उसके बाद पुलिस फोर्स को वापस लौटना पड़ा। आंदोलनकारी किसानों की अगुआई कर रहे किसान नेता नीरज त्यागी का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से सत्याग्रही किसानों को जिंदा दफन करने का प्रयास किया गय। लेकिन वे डरने वाले नही हैं।

आवास-विकास परिषद की मंडोला विहार योजना में अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर पिछले करीब पांच सालों से मंडोला समेत छह गांव के किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने इसे किसान सत्याग्रह आंदोलन का नाम दिया है।

 

आमरण अनशन एवं जिंदा समाधि में 17 किसान जमीन में गढ्ढे खोदकर बैठे हैं । किसान नेता मनवीर तेवतिया,मास्टर महेंद्र सिंह,रामेश्वर दयाल त्यागी,नीरज त्यागी,रामनरेश,अमित त्यागी,ब्रजेश त्यागी,योगेश त्यागी,शिवकुमार त्यागी,हरिराम त्यागी भी इन किसानों में शामिल हैं। शनिवार को सत्याग्रही किसानों ने कुछ और गढ्ढे खुदवाए थे । नीरज त्यागी ने बताया कि रात में दो बजे भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी किसानों के खुदवाए गए गढ्ढों को जेसीबी मशीनों से भरना शुरू किया तो आमरण अनशन एवं जिंदा समाधि में बैठे किसानों ने उसका विरोध किया । विरोध स्वरूप किसान गढ्ढों मे लेट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मिट्टी डालकर गढ्ढे में दबने के लिए किसानों को मजबूर किया। हालांकि बाद में अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जिंदा समाधि लिए सभी सत्याग्रही किसानों ने अपने ऊपर सफेद कपड़ा डालकर जीवित रूप में ही कफन पहनने की रस्म अदायगी कर ली। किसानों का कहना है कि अब वे अपने प्राण निकलने का इंतजारर कर रहे हैं। वे किसी भी सूरत में प्रशासन के दमनात्मक रवैय्ये के सामने नही झुकेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG NEWS: 25 IAS अधिकारियों का तबादला, साथ ही मुख्यमंत्री के OSD ने दिया इस्तीफा
Next Article तेजस्वी यादव जाएंगे जेल! 5 करोड़ रुपये लेकर टिकट नहीं देने का आरोप

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.