Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»कार चलाना सीखने निकले चार युवकों की ट्रेलर की टक्कर से मौत
Headlines

कार चलाना सीखने निकले चार युवकों की ट्रेलर की टक्कर से मौत

September 19, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हनुमानगढ़। रावतसर कस्बे के पास हनुमानगढ़-जयपुर हाईवे पर रविवार सुबह ट्रेलर व कार की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। मृतक कार चलाना सीखने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान हनुमानगढ़-जयपुर हाइवे पर केडब्ल्यूडी नहर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में तीन भाई हैं और चौथा कॉलोनी में रहने वाला दोस्त है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर ट्रेलर व क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में रावतसर के वार्ड 21 निवासी निवासी नीरज (17) पुत्र पवन, हेमंत (17) पुत्र राकेश, रुद्राक्ष (18) पुत्र सुभाष गोदारा और बजावा हुडा झुंझुनूं निवासी रजत (20) की मौत हो गई। नीरज और हेमंत के मामा का लड़का रजत झुंझुनू से रावतसर आया हुआ था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे नीरज व हेमंत को ड्राइविंग सिखाने के लिए रजत कार लेकर घर से निकला। तीनों भाइयों ने पड़ोस में रहने वाले दोस्त रुद्राक्ष को भी साथ ले लिया। चारों मेगा हाईवे पर आई-10 गाड़ी लेकर निकल गए। लिंक रोड के पास दोनों भाई नीरज और हेमंत को ड्राइविंग सिखाई। करीब एक घंटे बाद रजत तीनों को कार में बैठाकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान हनुमानगढ़-जयपुर हाइवे पर केडब्ल्यूडी नहर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।

टक्कर से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर कार में फंसे लड़कों को बाहर निकलने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चकनाचूर हुई कार में फंसे चारों लड़कों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करवाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाइवे पर बाधित यातायात को सुचारू करवाया। हॉस्पिटल में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म की शिकार हुई दो बच्चों की मां, आरोपी गिरफ्तार
Next Article कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सात वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.