WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने रविवार को आत्मत्या कर ली. पुलिस ने इस बार में जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनांदगांव की एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेशराम ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि राज्य के पूर्व मंत्री राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने राजनांदगांव में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
भाजपा के दिग्गज नेता राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने अपने छुरिया स्थित निवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या का कारण पेट की तकलीफ को बताया है. फिलहाल, पुलिस खुदकुशी के पीछे के वजहों का कारण पता लगाने में जुटी है. मामले में जांच जारी है.

