Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची रिम्स से फरार कैदी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार
झारखंड

रांची रिम्स से फरार कैदी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

September 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। रांची के रिम्स से फरार कुख्यात कैदी कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। रांची पुलिस कृष्ण मोहन झा को बिहार से लेकर रांची आ रही है। पुलिस ने कृष्ण मोहन झा को भगाने के आरोप में मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक मुकेश कुमार ने कृष्ण मोहन झा को रिम्स से भगाने में सहयोग किया था। उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर के पैतृक आवास से दोनों की गिरफ्तारी हुई। छापेमारी में बरियातू थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार और आकाश भारद्वाज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के दिशा निर्देश और सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में बरियातू थाना की पुलिस रिम्स से फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार कैदी बिहार के मुजफ्फरपुर में छुपा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से फरार कैदी कृष्ण मोहन झा को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि कृष्ण मोहन झा पर रांची, लातेहार, समस्तीपुर, गुमला, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में अपहरण, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। इन कांडों में संबंधित न्यायालय में ट्रायल भी चल रहा था। रांची सुखदेव नगर थाना के एक हत्या और अपहरण के कांड में उसे आजीवन कारावास की सजा भी मिल चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कैदी कृष्ण मोहन झा का इलाज रिम्स के मेडिसिन वार्ड में चल रहा था। वह मौका पाकर बीते 19 सितंबर को हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया था। उस समय वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। इस वजह से वह आसानी से भागने में कामयाब रहा। सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने निलंबित कर दिया गया था। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में नित्यानंद गोस्वामी, अनंत कुमार मिश्रा और महतो उरांव थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहादसा: स्कूल की छत गिरने से 25 बच्चे घायल, सामुदायिक अस्पताल में कराया गया भर्ती
Next Article देशव्यापी बंद के समर्थन में उतरे नक्सली संगठन, कई जगहों पर चपकाएं पोस्टर

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.