Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 02:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»इतिहास के पन्ने: जानें आज के दिन क्या हुआ इतिहास में खास
Headlines

इतिहास के पन्ने: जानें आज के दिन क्या हुआ इतिहास में खास

September 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। ‘आगे बढ़ो, हम हिन्दुस्तानी हैं, हिन्दुस्तान हमारा है’– दासता की जंजीरों को तोड़ फेंकने के लिए सुप्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीखाजी कामा ने 1907 में जर्मनी के स्टटगार्ड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस में हिन्दुस्तानियों का आह्वान करते हुए तिरंगा ध्वज फहराया। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रियता के कारण उन्हें वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताना पड़ा।

भीकाजी रुस्तम कामा का जन्म 24 सितंबर 1861 को बंबई के पारसी परिवार में हुआ था। मैडम कामा ने भारत की स्वतंत्रता के लिए वैश्विक जनमत के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान किया। इसके लिए उन्होंने लंदन, जर्मनी और अमेरिका की अलग-अलग समय पर यात्राएं कीं।उनके द्वारा पेरिस से प्रकाशित ‘वंदेमातरम्’ अखबार प्रवासी भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। लंदन में कुछ वर्षों तक वे दादाभाई नौरोजी की प्राइवेट सेक्रेटरी भी रहीं।

धनी परिवार में पैदा होने के बाद भी उन्होंने घनघोर कठिनाइयों और संघर्ष का रास्ता चुनते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कूदने का साहसिक निर्णय किया। उन्होंने कहा था- ‘भारत में ब्रिटिश शासन का जारी रहना मानवता के लिए कलंक है। इससे एक महान देश भारत के हितों को भारी क्षति पहुंच रही है।’ 13 अगस्त 1936 को उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1856: हिन्दी खड़ी बोली और भारतेंदु युग के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म।

1948: होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1940: भारत की सुप्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म।

1950: भारतीय क्रिकेटर मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।

1971: भारत के पहले विश्व प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म।

1996: व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर शुरू, अमेरिका इस संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बना।

2007: म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे।

2009: देश के पहले चंद्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी की खोज की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशुक्रवार का राशिफल: इन राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि का हाल
Next Article ऑफिस में महिला कर्मचारियों को यह कहकर बुलाता था शख्स, चली गई नौकरी

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.