WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बीजापुर। बीजापुर से उसूर के लिए बस में निकले सीआरपीएफ जवानों में से एक की बंदूक से गोली चल गई। इसे हादसे में दूसरे साथी जवान की मौत हो गई। दुर्घटना सीआरपीएफ 229 बटालियन के जवानों की एक टुकड़ी में हुई।
मृत जवान का नाम त्रिलोक सिंह है। एएसपी पंकज शुक्ला एवं बीएमओ प्रफुल्ल रात्रे ने इसकी पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 229 बटालियन के जवानों की एक टुकड़ी यात्री बस से उसूर जाने के लिए निकली थी। इसी बीच बस में सवार एक जवान के बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली दूसरे जवान त्रिलोक सिंह के सिर में लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन बस में सवार अन्य जवानों ने घायल साथी को आवापल्ली के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल जवान की मौत हो गई।

