Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 50वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2019 में भारतीय पैनोरमा की हुई शुरुआत
देश

50वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2019 में भारतीय पैनोरमा की हुई शुरुआत

November 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पणजी (गोवा)। 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह-2019 में गुरुवार को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती फिल्म ‘हेल्लारो’ के प्रदर्शन के साथ भारतीय पैनोरमा भाग की शुरुआत हो गई। अभिषेक शाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म पणजी के आइनॉक्स में फीचर फिल्म की श्रेणी में दिखाई गई। गैर फीचर फिल्म की श्रेणी में आशीष पांडेय द्वारा निर्देशित कश्मीरी फिल्म ‘नूरेह’ भी दिखाई गई।

समारोह में उपस्थित नूरेह फिल्म के निर्देशक ने इस फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म एक छोटी लड़की की कहानी है, जो अभी भी बेहतर जिंदगी की आशा करती है। उन्होंने कहा कि वह वैसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो आज के समय में प्रांसगिक हो। उन्होंने भारतीय पैनोरमा में इस फिल्म के चयन के लिए अंतराराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया।

Advertisement Advertisement

इस वर्ष भारतीय पैनोरमा में कुल 26 फीचर फिल्में और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। हिन्दी के अतिरिक्त भारतीय पैनोरमा की फीचर फिल्मों में कुछ कम बोली जाने वाली भाषाओं जैसे खासी/गारो, पनिया, इरूला तथा पंगचेनपा की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। फीचर फिल्म के अन्य वर्गों में पांच मराठी फिल्में- तुझया ऐला, आनंदी गोपाल, भोंगा, माई घाट तथा फोटो प्रेम है। इस श्रेणी में तीन-तीन मलयालम और बांग्ला फिल्में, दो तमिल फिल्में और एक कन्नड़ फिल्म को शामिल किया गया है।

फीचर फिल्म की श्रेणी में मुख्यधारा सिनेमा का उपवर्ग रखा गया है, जिसके तहत ‘गली ब्वाय’, ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सुपर-30’ तथा ‘बधाई हो’ जैसी लोकप्रिय फिल्में दिखाई जाएंगी। इस श्रेणी के अंतर्गत तेलुगु फिल्म ‘एफ-2’ भी दिखाई जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री ने लोकसभा सांसद अगाथा संगमा को दी विवाह की शुभकामनाएं
Next Article उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व के नाम पर दिया धोखा, मामला दर्ज करने की मांग

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.