अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुलभ हो गई है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हो या मैथ्स और साइंस के कठिन फॉर्मूले, सही समय पर गाइडेंस न मिलने के कारण कई बार होनहार बच्चे भी पिछड़ जाते हैं। हर माता-पिता के लिए प्राइवेट कोचिंग की मोटी फीस भरना भी संभव नहीं होता। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की इसी परेशानी को जड़ से समझने वाले माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी विजन और कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। उनके मार्गदर्शन में बिहार के सभी 38 जिला मुख्यालयों में ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जो सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
इस योजना के तहत क्लास 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए शाम 5 बजे से रात 7:30 बजे तक पूरी तरह फ्री स्पेशल क्लासेस चलाई जा रही हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में संचालित हो रही ये क्लासेस अगले साल 31 मार्च तक लगातार जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस संवेदनशील सोच का मुख्य मकसद बच्चों के रोजमर्रा के होमवर्क को पूरा कराना, कठिन सब्जेक्ट्स के प्रति उनका डर खत्म करना और उनकी बेसिक पढ़ाई को मजबूत बनाना है।
शाम की क्लासेस से दूर हो रहा कठिन सब्जेक्ट्स का डर
पटना कॉलेज में 12वीं साइंस की पढ़ाई कर रही छात्रा अनन्या कुमारी भी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा लाभ उठा रही हैं। शाम के समय लगने वाली इन रेगुलर क्लासेस से उनके कॉन्फिडेंस और पढ़ाई के लेवल में बड़ा पॉजिटिव बदलाव आया है। अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए अनन्या बताती हैं कि वे पिछले दो दिनों से लगातार इन इवनिंग क्लासेस में आ रही हैं। सुबह की रेगुलर क्लास के दौरान जो डाउट्स समय की कमी या संकोच के कारण क्लियर नहीं हो पाते थे, वे अब शाम की इन क्लासेस में बेहद आसानी से दूर हो जाते हैं। अनन्या कहती हैं कि यहां के टीचर्स बच्चों की हर संभव मदद करते हैं। पिंकी मैम और सुनील सर हर सब्जेक्ट की बारीकियों को बड़े ही सरल ढंग से समझाते हैं। खासकर सुनील सर उन्हें मैथ्स और साइंस के जटिल फॉर्मूला और इक्वेशन सॉल्व करने में बहुत ज्यादा मदद करते हैं।
कोचिंग की महंगी फीस से मिली बड़ी राहत
अनन्या आगे बताती हैं कि शाम की इन स्पेशल क्लासेस से जुड़ने के बाद उनकी पढ़ाई पहले से काफी बेहतर हुई है और सब्जेक्ट्स पर उनकी पकड़ मजबूत हुई है। उनके मुताबिक इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि अब उन्हें बाहर किसी प्राइवेट कोचिंग में जाने की जरूरत नहीं है, जिससे उनके परिवार की कोचिंग की फीस भी बच गई है। सरकारी स्कूल के बच्चों के फ्यूचर को संवारने वाली इस बेहतरीन पहल के लिए अनन्या ने शिक्षा मंत्री और माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल से धन्यवाद दिया है। राज्य के तमाम जिलों में ऐसे हजारों स्टूडेंट्स हैं, जिनके चेहरों पर इस योजना ने नई मुस्कान ला दी है।
स्मार्ट बोर्ड और अनुभवी अधिकारियों के गाइडेंस में संवर रहा भविष्य
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एजुकेशन सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए संकल्प संध्या में खास तौर पर इंगलिश, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे पांच प्रमुख सब्जेक्ट्स की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बच्चों को आज के समय के हिसाब से पढ़ाने और समझाने के लिए क्लासेस में स्मार्ट बोर्ड और आधुनिक डिजिटल संसाधनों का भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। इस कार्यक्रम की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसमें रेगुलर सरकारी टीचर्स के अलावा 70 साल से कम उम्र के रिटायर्ड आईएएस, बीएएस, बीईएस और अन्य सरकारी सेवाओं के अनुभवी अधिकारी भी अपनी इच्छा से बच्चों को पढ़ा सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभव और टीचर्स की मेहनत से शाम के समय लगने वाली ये क्लासेस न सिर्फ बच्चों के भीतर से कठिन सब्जेक्ट्स का डर निकाल रही हैं, बल्कि पेरेंट्स के कंधों से महंगी कोचिंग का आर्थिक बोझ भी हल्का कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : विधान परिषद के 8 नए सदस्यों ने ली शपथ, सीएम सम्राट चौधरी रहे मौजूद




