Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 03:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब बुढ़ापे में भी कर सकते हैं नौकरी, सीनियर सिटीजन को नौकरी दिलाने के लिए खुलेगा Employment exchange
बिजनेस

अब बुढ़ापे में भी कर सकते हैं नौकरी, सीनियर सिटीजन को नौकरी दिलाने के लिए खुलेगा Employment exchange

September 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। देश में सीनियर सिटीजन के लिए एक अच्छी खबर है. सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसा रोजगार एक्सचेंज (employment exchange) खोलने जा रही है जिनके द्वारा उनको नए सिरे से नौकरी दिलाने की कोश‍िश की जाएगी. यह एक्सचेंज 1 अक्टूबर यानी शुक्रवार से ही शुरू होगा. इसके अलावा सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की है. 

इस एक्सचेंज में सीनियर सिटीजन अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपने लिए रोजगार की तलाश कर सकेंगे. इस तरह का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज देश में पहली बार खोला जा रहा है. इसके लिए एक पोर्टल शुरू हो रहा है.

Advertisement

क्या होगा फायदा 

तो 60 साल से ऊपर के जो लोग नौकरी करना चाहते हैं, वे 1 तारीख से सामाजिक न्याय एवं अध‍िकारिता मंत्रालय (MoSJ&E) की अगुवाई में खुल रहे सीनियर एबल सिटीजन्स फॉर री-एम्प्लॉयमेंट इन डिगनिटी (Sacred) पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह एक इंटरैक्ट‍िव प्लेटफॉर्म होगा जिस पर स्टेकहोल्डर एक-दूसरे से वर्चुअली मिलेंगे और रोजगार के अवसर पर बात कर सकेंगे. मंत्रालय ने CII, Ficci और Assocham जैसे इंडस्ट्री चैंबर को भी लेटर लिखकर यह कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को रोजगार हासिल करने में मदद करें.

क्या कहा मंत्रालय ने 

इस पोर्टल पर सीनियर सिटीजन को अपने एजुकेशन, अनुभव, स्किल, रुचियों आदि की जानकारी देनी है. मंत्रालय ने यह साफ किया है कि यह एक्सचेंज रोजगार की गारंटी नहीं दे रहा. यह कंपनियों और नियोक्ताओं की मर्जी होगी कि वे किसी सीनियर की योग्यता, अपनी जरूरत को देखते हुए उसे अपने यहां नौकरी पर रखें.

गौरतलब है कि औसत जीवन प्रत्याशा यानी जीने की उम्र में बढ़ोतरी होने की वजह से देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या काफी बढ़ रही है, ऐसे में इस तरह का एक्सचेंज काफी कारगर साबित हो सकता है. एक अनुमान के अनुसार साल 2001 के 7.6  करोड़ के मुकाबले साल 2011 में सीनियर सिटीजन की संख्या बढ़कर 10.4  करोड़ हो गई है. साल 2050 तक देश में वरिष्ठ नागरिकों का जनसंख्या में अनुपात बढ़कर 20 फीसदी तक हो जाने का अनुमान है.

सीनियर सिटीजन के लिए हेल्पलाइन

गौरतलब है सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए एक देशव्यापी टोल फ्री हेल्पलाइन 14567 की शुरुआत की है जिसे ‘एल्डर लाइन’ कहा जाता है. इस फोन लाइन पर सीनियर सिटीजन को पेंशन, कानूनी मसलों, भावनात्मक सपोर्ट, उत्पीड़न से बचाव के लिए मदद, बेघर होने पर मदद आदि सहयोग मिलता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक ही पर‍िवार में 5 रहस्यमयी मौतें, क‍िसी का पंखे से लटकता म‍िला शव तो कुछ बेड पर पड़ीं थी बॉडी
Next Article श्वेता तिवारी की तबीयत अचानक हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Related Posts

Headlines

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026
Headlines

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026
Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.