Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 03:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्वेता तिवारी की तबीयत अचानक हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Headlines

श्वेता तिवारी की तबीयत अचानक हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

September 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं. बीते दिनों उन्होंने अपना स्टंट रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) खत्म किया है. इसी बीच श्वेता तिवारी से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अचानक श्वेता की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके एक्स पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने भी रिएक्शन दिया है, जो कि हैरान करने वाला है. 

श्वेता तिवारी अस्पताल में भर्ती

Advertisement

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की टीम की ओर से बताया गया कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्वेता तिवारी पिछले कुछ दिनों से लगातार काम में व्यस्त थीं, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है. उनकी टीम के अनुसार कहा गया, ‘श्वेता पिछले कई दिनों से लगातार काम के चलते व्यस्त थीं. मौसम में हो रहे बदलाव और काम के प्रेशर के चलते श्वेता की तबीयत बिगड़ गई है. श्वेता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वो जल्द ही घर लौट आएंगी.’

अभिनव कोहली ने बीमारी पर भी कसा तंज

वहीं श्वेता (Shweta Tiwari) की तबीयत पर उनके एक्स पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने भी अपना रिएक्सन दिया है. श्वेता के जल्द ठीक होने की दुआ के साथ ही अभिनव ने एक्ट्रेस पर तंस भी कसा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट लिखा है. इस नोट में अभिनव ने लिखा, ‘मेरे और मेरे बेटे के मिलने और साथ रहने के हक की लड़ाई अपनी जगह है और ये कोर्ट में चल रही है, पर भगवान करे श्वेता जल्दी स्वस्थ हो जाए. एक्टर बेचारे आप सबके सामने सुंदर बनने के चक्कर में और आप सबका और ज्यादा प्यार पाने के लिए जरूरत से ज्यादा बॉडी बनाते रहते हैं और फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है.’ श्वेता के फैंस अभिनव के पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अभिनव को खरी-खोटी सुना रहे हैं. लोगों का कहना है कि अभिनव ने श्वेता पर तंज कसा है.

 

बेटे की कस्टडी के लिए चल रहा केस

बता दें, श्वेता जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर श्वेता (Shweta Tiwari) सुर्खियों में रहती हैं उतना ही वो निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. बता दें, एक्ट्रेस की अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से दूसरी शादी हुई थी. शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. श्वेता ने अभिनव पर उत्पीड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसकी वजह से अभिनव को जेल भी जाना पड़ा था. अभी भी दोनों के बीच बेटे की कस्टडी के लिए मामला कोर्ट में चल रहा है. अभिनव बेटे की कस्टडी चाहते हैं. दोनों के रिश्ते बुरी तरह बिगड़ गए हैं. दोनों के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिनसे साफ होता है कि अब दोनों के बीच कितना फासला आ गया है. अभिनव से पहले श्वेता ने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब बुढ़ापे में भी कर सकते हैं नौकरी, सीनियर सिटीजन को नौकरी दिलाने के लिए खुलेगा Employment exchange
Next Article समाजसेवी मथुरा यादव की माता स्व• सोनिया देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए कई गण्यमान्य

Related Posts

Headlines

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026
Headlines

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026
Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.