WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोलकाता। महानगर कोलकाता के बेहला थाना क्षेत्र के सरसुना इलाके में एक पूर्व सैनिक ने नशे में धुत होकर बेटे को ही गोली मार दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि गुरुवार रात को उक्त पूर्व सैनिक नशे में धुत होकर घर आए थे और अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से बेटे को लक्ष्य कर गोली चलाई। इसमें बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अपने ही बेटे पर गोली क्यों चलाई। फिलहाल पुलिस ने उसकी पहचान उजागर करने से इनकार किया है। घटना की जांच हो रही है।

