Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 12:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भवानीपुर उपचुनाव : रिकॉर्ड 58,832 मतों से जीतीं ममता बनर्जी, जीत के बाद दिया बड़ा बयान
Headlines

भवानीपुर उपचुनाव : रिकॉर्ड 58,832 मतों से जीतीं ममता बनर्जी, जीत के बाद दिया बड़ा बयान

October 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में रिकॉर्ड मत से जीत हासिल की है। तृणमूल सुप्रीमो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार 832 मतों से हराया। कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार श्रीजीव विश्वास तीसरे स्थान पर रहे।

रविवार सुबह से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शेखावत मेमोरियल स्कूल में मतगणना शुरू हुई थी। ममता बनर्जी सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ बढ़त बनाकर आगे चल रही थीं। कुल 21 राउंड की मतगणना के उन्होंने हर चरण में बढ़त बनाई रखी और हर वार्ड में जीत दर्ज की। ममता ने अपने प्रतिद्वंदी को 58,823 मतों से हराया।

auto

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि जब बंगाल के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत बड़ा षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था। मुझे चोटिल कर दिया गया था ताकि हम चुनाव न लड़ पाएं। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मै आभारी हूं कि उन्होंने समय पर चुनाव की घोषणा की, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की।

हार के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि भले ही ममता यह चुनाव जीतीं हैं लेकिन इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं। क्योंकि ममता बनर्जी के गढ़ में मैंने चुनाव लड़ा और 25 हजार से ज़्यादा मत मिले हासिल किए।

इसी बीच ममता के भाई कार्तिक बनर्जी ने कहा कि यहां टीएमसी पार्टी ही काम करती है और कोई अन्य पार्टी यहां है ही नहीं। दीदी को सब पहचानते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 में हम लोग दिल्ली में सरकार बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई महीने में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। बावजूद इसके उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसलिए नियमानुसार शपथ के छह महीने के भीतर उन्हें किसी न किसी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करनी थी। अगर वह जीत नहीं सकतीं तो उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ता। ममता बनर्जी के लिए उस समय भवानीपुर से जीत दर्ज करने वाले उन्हीं की पार्टी के पूर्व मंत्री सोभन देव चट्टोपाध्याय ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जहां से इस बार ममता ने चुनाव लड़ा है। अब जबकि वह जीत गई हैं तो मुख्यमंत्री के पद पर बनी रहेंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
Next Article अगले 72 घंटे तक मॉनसून करने वाला है तंग, 38 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Related Posts

Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.