WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गढ़वा। भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में एक बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटी फरार है। जानकारी के अनुसार मंजरी गांव निवासी मुनेश्वर सिंह की पत्नी मंदोदरी देवी (55) अपनी चार बेटियों के साथ घर में थी। रविवार की देर रात किसी बात को लेकर मंदोदरी और उसकी बड़ी बेटी सरस्वती के बीच झगड़ा हो गया। इसी क्रम में सरस्वती ने गुस्से में आकर लकड़ी के दल घोटनी से अपनी मां के मुंह और सिर पर कई बार प्रहार कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सरस्वती फरार हो गयी। इस संबंध में भंडरिया थाना के इंस्पेक्टर दीपक राणा ने कहा कि आरोपित सरस्वती की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

