WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना मिरतुर एवं फुलगट्टा केरिपु 199 की संयुक्त टीम सोमवार को तोयनार, एड़समेटा, पिटेपाल की ओर निकली थी। अभियान के दौरान एड़समेटा के जंगलों से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य मुन्ना कड़ती पिता सोनू कड़ती, निवासी एड़समेटा थाना मिरतुर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सली मुन्ना कड़ती ,थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत 21 अक्टूबर 2014 को भूतपूर्व सरपंच सुखराम हपका पिता स्व. लक्खू राम हपका ग्राम पोंदुम साकिन राहत शिविर पत्तागोदम भैरमगढ़ का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। इसके विरूद्ध 01 स्थाई वारंट भी लंबित है। थाना भैरमगढ़ में कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर में आज पेश किया गया है।

