Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»गिरिडीह में डंक से मौत की नींद सुला रहीं मधुमक्खियां
झारखंड

गिरिडीह में डंक से मौत की नींद सुला रहीं मधुमक्खियां

October 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

गिरिडीह। गिरिडीह में भाकपा माओवाद का खूनी इतिहास है। अभी भी यहां माओवाद है। हालांकि, अभी यहां के गांवों में लोगों को माओवादियों से कम, मधुमक्खियों से अधिक डर लग रहा है। इसका वाजिब कारण भी है। बीते एक माह में मधुमक्खियों ने आठ लोगों की जान ली है।

माओवादी मारते हैं तो सरकारी मुआवजा का प्रावधान है। हाथी मारेगा अथवा सांप के डसने से मौत होगी तो भी मुआवजा की व्यवस्था है। लेकिन मधुमक्खियों के कारण जान जाने पर सरकारी मुआवजा नहीं मिलता। बिहार की सीमा से सटे तिसरी, गावां, करमाटाड़ एवं बेंगाबाद के लोग कहते हैं कि मधुमक्खियों का शहद जितना मीठा होता है, डंक उतना ही जहरीला होता है। उन्हें माओवादियों से नहीं मधुमक्खियों से डर लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि अबतक जिन लोगों की भी मौत हुई है उनमें किसी की भी मौत शहद निकालने के क्रम में नहीं हुई है। अचानक मधुमक्खियों के हमले से लोगों की मौत हुई हैं।

जानकारी के अनुसार मधुमक्खियां के डंक से पिछले एक माह में पांच महिला समेत आठ लोगों की मौत एवं 30 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। आलम यह है कि जिले के गावां और तिसरी इलाके के ग्रामीण इन दिनों जंगल जाने से परहेज कर रहे हैं।

-ताजा मामला तीन अक्टूबर की शाम सदर प्रखंड के करमाटाड़ गांव की है। दंपति शनिचर महतो और उनकी पत्नी भिखनी देवी अपनी बकरिया को चराने जंगल गये थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने दंपति पर हमला कर दिया। असहनीय पीड़ा से दंपति की मौत हो गयी।

-गांवा थाना क्षेत्र में ही तीन बच्चियों को मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया था।

-गावां में ही दो सगे भाई गोतम कुमार ( 12) और उतम कुमार ( 14) की मौत मधुमक्खियों के काटने से हो गयी थी।

-दो अक्टूर को तिसरी में मधु कुमारी ( 10) की जान मधुमक्खियों ने डंक मारकर ले ली ।

इस संबंध में गिरिडीह के डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि गिरिडीह क्नक्षेत्र में ग्रामीणों को मधुमक्खियों के डंक मारने की सूचना मिल रही है । इस प्रकार के मामले नये हैं । इसकोलेकर राज्य सरकार को रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा रही है। इस संदर्भ में सरकार के द्वारा गाइड लाइन मिलने के बाद दिशा निदेशों का पालन किया जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभूतपूर्व सरपंच के हत्या में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार
Next Article बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, दुर्गा पूजा के पूर्व पारा शिक्षकों को मिलेगी खुशखबरी

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.