Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ताइवान ने दी चेतावनी, चीन ने किया कब्जा तो पूरे एशिया में होगा महाविनाश
दुनिया

ताइवान ने दी चेतावनी, चीन ने किया कब्जा तो पूरे एशिया में होगा महाविनाश

October 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
चीन। चीन और ताइवान के बीच तनाव गहराता जा रहा है.  1 अक्टूबर को चीन ने अपना राष्ट्रीय दिवस मनाया था और अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के रक्षा वायु क्षेत्र में 38 लड़ाकू विमान उड़ाए थे. अब इस मामले में ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन (Tsai Ing-wen) का बयान सामने आया है.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन ने अगर ताइवान पर कब्जा किया तो पूरे एशिया में इसके गंभीर और विनाशकारी परिणाम होंगे. फॉरेन अफेयर्स पत्रिका में ताइवान की राष्ट्रपति ने ये लेख लिखा है. उन्होंने कहा कि ताइवान सैन्य टकराव नहीं चाहता, लेकिन अपने आपको बचाने के लिए के लिए जो भी करना पड़ेगा, उसे करने से ताइवान नहीं चूकेगा.

गौरतलब है कि उनका ये बयान एक ऐसे वक्त में आया है जब चीन ताइवान पर जबरदस्त दबाव बना रहा है. ताइवान अपने आपको एक स्व-शासित लोकतांत्रिक द्वीप के तौर पर देखता रहा है लेकिन चीन का मानना है कि ताइवान उसका हिस्सा है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कह चुके हैं कि ताइवान पर चीन का कब्जा निश्चित रूप से होगा.

ताइवान पर लगातार कब्जे की कोशिश करता रहा है चीन

बता दें कि चीन के राष्ट्रीय दिवस पर शुक्रवार को 38 लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में दो बार उड़ान भरी और इसे चीन द्वारा अब तक सबसे बड़ा अतिक्रमण बताया गया था. साल 2016 में ताइवान में हुए राष्ट्रपति चुनावों के बाद से चीन ने इस क्षेत्र में सैन्य, राजनयिक और आर्थिक दबाव को बढ़ाया है क्योंकि इन चुनावों में इंग-वेन ने जीत हासिल की थी और वे ताइवान को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानती रही हैं और उन्होंने ये भी लगातार कहा है कि ताइवान चीन का हिस्सा नहीं है.

गौरतलब है कि चीन एक महाशक्ति होने के बावजूद क्यूबा से भी छोटे द्वीप ताइवान पर अब तक सैन्य हमला नहीं कर पाया है. चीन से महज 180 किलोमीटर दूर ताइवान की भाषा और पूर्वज चीनी ही हैं लेकिन वहां की राजनीतिक व्यवस्था काफी अलग है. हालांकि चीन अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन कर ताइवान को दबाव में डालने की कोशिश करता रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रह्मर्षि समाज, हजारीबाग आगामी 24 अक्टूबर को बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा
Next Article ससुराल में हर महीने 20 हजार रुपये देता था युवक, ड‍िमांड बढ़ी तो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.